फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thieves broke the car window and took away Rs 3 lakh.

Noida News: कार का शीशा तोड़कर चोर निकाल ले गए तीन लाख

Fri, 19 Sep 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the car window and took away Rs 3 lakh.
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहा पर चोर ने खड़ी कार का शीशा तोड़कर तीन लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आ रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह के अनुसार यूपी सिंह कॉलोनी निवासी आशीष कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार की शाम करीब 5 बजे वे अपनी कार लेकर जेसीज चौराहा पहुंचे। गाड़ी खड़ी करने के बाद वे अपने परिचित सत्यम मौर्य निवासी शकर मंडी से मिलने चले गए। करीब 40 मिनट बाद लौटने पर कार का शीशा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि कार में रखा कपड़े का थैला, जिसमें करीब तीन लाख रुपये नकद थे, गायब हो गया है। उधर, महत्वपूर्ण बात यह है कि घटना स्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही पुलिस पिकेट है। जहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद चोरी की घटना घट गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed