{"_id":"6a92f8d889e6ad26560b9bf8","slug":"they-need-to-win-both-their-next-matches-to-secure-qualification-noida-news-c-1-noi1095-4664172-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुरक्षित क्वालीफाई के लिए अगले दोनों मैच जीतना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुरक्षित क्वालीफाई के लिए अगले दोनों मैच जीतना जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोए़डा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को यूपी टी20 लीग का 23वां मुकाबला हुआ। जिसमें नोएडा सुपर किंग्स को काशी रुद्रास ने 67 रनों से कारारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास ने 7 विकेट गंवा कर 217 रन का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स 150 रन पर ऑल आउट हो गई। टूर्नामेंट में नोएडा की अब तक की यह सबसे बढ़ी हार रही। लीग चरण के 8 मुकाबले खेल चुकी नोएडा की टीम 4 जीत, 4 हार और 8 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
अभी तक मेरठ मावेरिक्स 8 मैचों में लगातार 7 जीत और 15 अंकों के साथ प्लेऑफ टिकट पक्का करने वाली पहली टीम बन चुकी है। नोएडा सुपर किंग्स के लीग चरण में अब 2 मैच बाकी हैं। नोएडा अगर अपने बचे हुए दोनों मैच जीत लेती है, तो उसके कुल 12 अंक हो जाएंगे। 12 अंकों के साथ टीम का प्लेऑफ में स्थान लगभग पक्का हो जाएगा। 1 जीत और 1 हार के साथ टीम के पास 10 अंक रहेंगे। इस स्थिति में नोएडा को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 10 अंकों पर कई टीमों की बराबरी होने की स्थिति में फैसला नेट रन रेट से होगा। फिलहाल नोएडा का रन रेट माइनस में है, इसलिए जीत बड़े अंतर से दर्ज करना जरूरी होगा। प्लेऑफ के लिए नोएडा की सीधी टक्कर लखनऊ फाल्कन्स, गोरखपुर लायंस और काशी रुद्रास से है।