{"_id":"6a930ff0c5b1c3bc950e78e8","slug":"pcc-sector-residents-angry-over-closed-public-toilets-noida-news-c-1-noi1095-4664352-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीसी : बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों पर सेक्टरवासी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीसी : बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों पर सेक्टरवासी नाराज
विज्ञापन
सुनील दत्त कौशिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सेक्टर-71, 44, 45 सदरपुर, 12-22 और 18 मेट्रो स्टेशन के पास बने शौचालय बंद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच कई इलाकों में सार्वजनिक शौचालयों के बंद पड़े होने से लोगों में नाराजगी है। लाखों रुपये की लागत से तैयार किए गए शौचालयों पर ताले लटके हैं। इससे राहगीरों के साथ महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि शहर की स्वच्छता भी प्रभावित हो रही है।
सेक्टर-71 के निवासियों के अनुसार, क्षेत्र के कई हिस्सों में सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं, लेकिन लंबे समय से इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इसी तरह सेक्टर-44, 45 सदरपुर और सेक्टर-12-22 में भी कुछ स्थानों पर शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है। सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास बना सार्वजनिक शौचालय भी पिछले कई महीनों से बंद बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सेक्टर-66 के निवासियों ने बताया कि जिन स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, वहां सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं है।
सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र इसका उदाहरण है। यहां परीक्षा के दौरान दूसरे शहरों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचते हैं। इसके बावजूद केंद्र के आसपास सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी होती है। निवासियों का कहना है कि जहां शौचालय बने हैं, वहां नियमित सफाई और रखरखाव नहीं होने से स्थिति खराब है। वहीं कई शौचालय बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
लोगों ने प्राधिकरण से मांग की है कि बंद शौचालयों को जल्द मरम्मत व साफ-सफाई कराकर चालू किया जाए। साथ ही शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों खासकर परीक्षा केंद्र जैसे स्थानों पर नए सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को खुले में शौच या अन्य असुविधा का सामना न करना पड़े।
-- --
शहर में कई जगह पर शौचालय बंद पड़े हुए हैं, जिसके चलते काफी परेशानी होती है, इनके बनाने का कोई फायदा नहीं है-सुनील दत्त, सेक्टर 12 निवासी
हमारे सेक्टर में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय बंद पड़ा हुआ है, इससे आने वाले राहगीर सबसे ज्यादा परेशान होते हैं-जितेेंद्र सिंह, सेक्टर 71
सार्वजनिक शौचालय खुलने चाहिए, जो खराब पड़े हैं, उनमें नियमित सुधार हो, खुलने के बाद उनकी नियमित सफाई भी जरूरी है-हरेंद्र यादव, सेक्टर 71
हमारी मार्केट का सार्वजनिक शौचालय पिछले करीब आठ महीने से बंद पड़ा हुआ है, इसी कारण लोग सार्वजनिक जगह गंदी करते हैं-राजीव वर्मा, सेक्टर 18 मार्केट