फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be relief from traffic jams, there will be barricades to park buses.

Noida News: जाम से मिलेगी मुक्ति, बसें खड़ी करने के लिए होगी बेरिकेडिंग

Wed, 20 May 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
There will be relief from traffic jams, there will be barricades to park buses.
अमर उजाला असर
विज्ञापन

13 मई को प्रकाशित खबर की प्रति का उपयोग कर सकते हैं।

-----
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर की सड़कों पर अब बसों की वजह से जाम नहीं लगेगा। बसें खड़ी करने के लिए सड़क की एक लेन पर बेरिकेडिंग की जाएगी। जिसके भीतर ही ये बसें खड़ी होंगी। बेरिकेडिंग के अंदर खड़े रहकर ही बस चालक यात्रियों का इंतजार करेंगे। बेरिकेडिंग से बाहर निकलने पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी।
अब तक सेक्टर 37 जैसे प्रमुख स्थानों पर एक नहीं बल्कि दो-तीन लेन घेरकर बसें खड़ी हो जाती थीं। इससे जाम लग जाता था। 13 मई के अंक में अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने नई व्यवस्था बनाई है। इसके तहत एक लेन बसों के लिए निर्धारित की जाएगी जहां वे खड़ी हो सकेंगी। इस लेन पर आगे तक बेरिकेडिंग की जाएगी। यहां से यात्री बस में बैठ सकेंगे। साथ ही टैफिक कर्मी भी तैनात किए जाएंगे ताकि दूसरी लेन में बस खड़ी करने पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

----
मोड़ पर भी लगाए जा सकते हैं बेरिकेड
छलेरा की ओर से आने वाले रास्ते पर भी बेरिकेड लगाए जा सकते हैं। यहां पर वाहन लंबा मोड़ लेने की वजह से पीछे से आ रहे ट्रैफिक को प्रभावित करते हैं। इस वजह से जाम लगता है। वाहन लंबा मोड़ न लें इसके लिए बेरिकेड लगाया जाएगा। इससे पीछे से आ रहा ट्रैफिक आसानी से निकलता रहेगा। दूसरे स्थानों पर भी व्यवस्था सुधारने के लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सेक्टर 37 में यात्रियों के इंतजार में बसें सड़क घेरकर खड़ी रहती हैं। इस वजह से जाम लगता है। अब एक लेन में ही बसें खड़ी होंगी। इसके लिए बेरिकेडिंग की जाएगी।
-अभय मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed