फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be relief from congestion and jam in front of Jagat Farm

जगत फार्म के सामने भीड़भाड़ और जाम से मिलेगी निजात

Thu, 02 Dec 2021 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
There will be relief from congestion and jam in front of Jagat Farm
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर-कासना रोड पर जगत फार्म के सामने भीड़भाड़ को खत्म करने के लिए प्राधिकरण योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए नए सिरे से डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीईओ नरेंद्र भूषण के सामने एपीजे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन ने प्रस्तुतिकरण दिया। सीईओ ने संस्थान से एक सप्ताह में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जगत फार्म ग्रेटर नोएडा की सबसे बड़ी मार्केट है। पूरे शहर से खरीदार यहां आते हैं। सूरजपुर-कासना रोड के दूसरी तरफ तमाम इंस्टीट्यूट बने हुए हैं। इससे बड़ी तादाद में छात्र भी यहां आते हैं। ऑटो वाले सवारी के इंतजार में यहीं खड़े रहते हैं। आसपास भीड़भाड़ व जाम जैसे हालात रहते हैं। पैदल व साइकिल सवारों को भी दिक्कत होती है। अब सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग इसका हल निकालने की कोशिश कर रहा है। जगत फार्म के सामने फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए प्राधिकरण प्रयासरत है। इसके अलावा क्या-क्या सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं, इस पर एपीजे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग की चार सदस्यीय टीम ने सीईओ नरेंद्र भूषण के सामने ऑटो स्टैंड बनाने, फुटपाथ, अलग-अलग बने साइकिल ट्रैक को जोड़ने आदि पर प्रस्तुतिकरण दिया।
विज्ञापन

सीईओ ने संस्थान से एक सप्ताह में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। सीईओ ने उन सुझावों का समावेश करने को कहा, जिस पर शीघ्र अमल किया जा सके। इंस्टीट्यूट के सुझावों पर ग्रेटर नोएडा की ट्रैफिक सलाहकार संस्था राइट्स भी परीक्षण करेगी। प्रस्तुतिकरण के दौरान एसीईओ अमनदीप डुली, महाप्रबंधक नियोजन मीना भार्गव, डीजीएम केआर वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक एके सक्सेना आदि मौजूद रहे, जबकि इंस्टीट्यूट की तरफ से डॉ. बिपाशा कुमार, कनिका वर्मा, ज्योत्सना गौड़, कामिनी सिंह ने प्रस्तुतिकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed