Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be no problem in Kasturba Gandhi schools due to power cut, generator will be installed

Noida News: कस्तूरबा गांंधी स्कूलों में बिजली कटने पर नहीं होगी दिक्कत, लगेगा जनरेटर

Wed, 21 May 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
There will be no problem in Kasturba Gandhi schools due to power cut, generator will be installed
एस्ट्रो लैब, कॉमर्शियल वाशिंग मशीन आदि सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी
विज्ञापन

250 छात्राएं हैं दादरी, दनकौर और जेवर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में
अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। दादरी, दनकौर और जेवर के कस्तूरबा गांंधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को अब अंधेरे में पढ़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। तीनों विद्यालय में बिजली जाने पर जनरेटर की व्यवस्था होगी। हर विद्यालय के लिए शासन ने एक-एक जेनरेटर खरीदने के लिए बजट जारी किया है। तीनों विद्यालय में 250 छात्राएं पढ़ाई करती हैं। उनके रहने से लेकर अन्य सुविधाएं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूूरी की जाती है। सोलर लगने के बाद भी कई बार उन्हें अंधेरे में रहना पड़ता है।

डीसी बालिका विनय सिंह ने बताया कि विद्यालय में कई हाईटेक सुविधाएं छात्राओं को मिलने वाली है। अब छात्राओं को संगीत से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए फोक म्यूजिक एंड इंस्टूमेंट्स के लिए हर विद्यालय के लिए 75- 75 हजार रुपये की ग्रांट जारी होने वाली है। छोटी वाशिंग मशीन होने के कारण छात्राओं को कई कई घंटों तक कपड़े धोने के लिए इंतजार करना पड़ता था। अब कॉमर्शियल वाशिंग मशीन की व्यवस्था की जा रही है, जिससे सभी छात्राओं के जल्द से जल्द कपड़े धूल जाएंगे।
विज्ञापन



ओपन जिम की होगी व्यवस्था
सुबह व्यायाम करने के लिए छात्राओं को ओपन जिम की व्यवस्था होगी। ओपन जिम में कुल 12 उपकरण लगाएं जाएंगे, जिसमें डबल साइडेड चेस्ट प्रेस मशीन, सिट-अप स्टेशन, मंकी क्लाइंबर, आउटडोर एयर वाटर, सिट अप बार्ड इत्यादि शामिल हैं। एक खेल-एक जनपद के तहत छात्राओं को तैयार भी किया जाएगी। खेल विधा के राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिस मानक स्तर के उपकरण इस्तेमाल होता है, उसी मानक अनुरूप उपकरण लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एस्ट्रो लैब से नक्षत्रों की मिलेगी जानकारी
छात्राएं एस्ट्रो लैब से खगोलीय ज्ञान भी बढ़ा सकेंगी। लैब में नक्षत्रों की स्थिति और ग्रहों की चाल की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, खगोलीय सोच समझ विकसित करना है, जिससे उनमें खगोलीय घटनाओं की जानकारी हो सके और वैज्ञानिक बनने की रुचि पैदा हो सके।

वर्जन

तीनों कस्तूरबा विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को एक ही छत के नीचे हर एक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। करीब 50 लाख रुपये से जनरेटर,एस्ट्रो लैब,कमर्शियल वाशिंग मशीन आदि सुविधाएं मिलने वाली हैं। - राहुल पंवार,बेसिक शिक्षा अधिकारी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed