फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be a tough competition between Hyderabad and Kolkata

Noida News: हैदराबाद व कोलकाता के बीच होगी कांटे की टक्कर

Fri, 21 Jun 2024 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
There will be a tough competition between Hyderabad and Kolkata
हैदराबाद व कोलकाता के बीच होगी कांटे की टक्कर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एनसीआर क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही नोएडा प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 (एनपीएल) अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। शनिवार को पूल ए में हैदराबाद, गुजरात, राजस्थान, कोलकाता के बीच अंतिम लीग मैच खेले जाएंगे। हैदराबाद व कोलकाता के बीच अपने अपने मुकाबले जीतकर पूल ए में सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। हालांकि पूल ए में चेन्नई टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, पूल बी में मुंबई ने छह अंक व लखनऊ ने छह अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। लीग मुकाबलों में बेहतर रन रेट के आधार पर मुंबई ने पहला स्थान व लखनऊ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

एनपीएल कमेटी के अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को लीग के अंतिम दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला गुजरात और राजस्थान के बीच औपचारिक मुकाबला होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला हैदराबाद व कोलकाता के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद व कोलकाता के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमें पूल ए में सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल है। जो टीम विजयी रहेगी, वह सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। हैदराबाद ने दो जीत के साथ चार अंक व कोलकाता के भी चार अंक है। जबकि चेन्नई पहले ही सेमीफाइनल पहुंच चुका है। उनका कहना है 29 जून को डे नाइट में दो सेमीफाइनल के मुकाबले होंगे। 30 जून को शाम 7 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed