{"_id":"6880fc6176819a20df0dbf94","slug":"there-will-be-a-test-and-interview-for-new-noida-news-c-1-gnd1002-3200940-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमए के नए छात्रों का होगा टेस्ट और इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एमए के नए छात्रों का होगा टेस्ट और इंटरव्यू
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। शहर के सेक्टर 62 स्थित भारतीय विरासत संस्थान में नए सत्र के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों के लिए टेस्ट और इंटरव्यू होगा। इसके लिए तारीख जारी कर दी गई है। आज पुरातत्व विभाग में एमए के विद्यार्थियों के लिए सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक लिखित परीक्षा होगी, साथ ही सुबह 11 बजे से पर्सनल इंट्रैक्शन होगा।
25 जुलाई को एमए इन आर्ट कंजर्वेशन और एमए इन इपिग्राफी, पेल्योग्राफी और न्यूमिस्मैटिक्स के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का टेस्ट और इंटरव्यू होगा। जहां एमए इन आर्ट कंजर्वेशन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लिखित परीक्षा और पर्सनल इंट्रैक्शन दोपहर 1 बजे होगा। साथ ही एमए इन इपिग्राफी, पेल्योग्राफी और न्यूमिस्मैटिक्स के लिए सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक टेस्ट होगा। वहीं पर्सनल इंट्रैक्शन सुबह 11 बजे से होगा। संस्थान के अनुसार समय के पहले ही छात्र संस्थान में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा लें। अन्य जानकारी के लिए संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।