{"_id":"67b89625b02b545cb104e8ff","slug":"there-should-be-no-supply-of-dirty-water-officials-should-keep-an-eye-rekha-gupta-noida-news-c-340-1-del1011-80839-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"न हो गंदे पानी की सप्लाई, अधिकारी रखें नजर : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न हो गंदे पानी की सप्लाई, अधिकारी रखें नजर : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
सीएम ने जल बोर्ड अधिकारियों को पुराने ढर्रे पर काम न करने की दी नसीहत
समर एक्शन प्लान में बदलाव की बताई जरूरत, सप्लाई बेहतर करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा सरकार ने पेयजल व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रियों ने शुक्रवार को बैठक में जल बोर्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अब पुराने ढर्रे पर काम नहीं होगा। किसी भी सूरत में गंदे पानी की आपूर्ति न हो। खासकर समर एक्शन प्लान में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में गर्मी के दौरान पानी की कोई समस्या न हो। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि समर एक्शन प्लान में पूरी तरह से बदलाव हो, ताकि जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ की जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत को किसी भी हाल में टाला जाए और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे। उन्होंने गंदे पानी की आपूर्ति होने की समस्या पर भी कड़ी नजर रखने का आदेश दिया। उन्होंने जल बोर्ड को निर्देशित किया कि पानी की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से की जाए, ताकि लोगों को साफ और शुद्ध जल मिल सके। साथ ही, पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
पानी की बचत करने के उपायों पर मंथन
बैठक में जल बोर्ड के अधिकारियों से पानी की बचत के उपायों पर भी चर्चा की गई और इस दिशा में कुछ नए पहलुओं पर विचार किया गया। जल मंत्री प्रवेश वर्मा व अन्य मंत्रियों ने भी जल बोर्ड के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि राजधानी में पानी की आपूर्ति के लिए किए जा रहे सभी प्रयास समय पर प्रभावी ढंग से लागू हों। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि दिल्लीवासियों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से बचाया जा सके और जल संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।