फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is a possibility of a fight in the Municipal Corporation House on sewer and cleanliness

Noida News: सीवर और सफाई पर नगर निगम सदन में संग्राम के आसार

Mon, 08 Sep 2025 02:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of a fight in the Municipal Corporation House on sewer and cleanliness

विज्ञापन
लखनऊ। शहर की सफाई व्यवस्था और सीवर सिस्टम का रखरखाव बेहतर करने के लिए निजी कंपनियां करीब 10 साल से काम कर रही हैं। इसके बावजूद दोनों व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को हुई नगर निगम सदन की बैठक में भी तमाम पार्षदों ने इस पर सवाल उठाए और निजी कंपनियों को लापरवाह बताया। इस मामले पर मंगलवार को होने वाली सदन की बैठक में अलग से चर्चा होगी जिसमें हंगामे के आसार हैं। जानकारों के मुताबिक सदन में कंपनियों पर सख्ती करने के साथ ही उसको और काम दिए जाने पर रोक भी लग सकती है।

बृहस्पतिवार को हुई नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों ने सफाई, कूड़ा कलेक्शन और सीवर समस्या को लेकर नगर निगम अफसरों को कटघरे में खड़ा किया। कूड़ा प्रबंधन का काम करने वाली रामकी कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने तक की मांग की गई। उस दिन तत्काल तो कंपनियों की लापरवाही पर कोई जवाबदेही नहीं तय की गई, मगर ये तय हुआ कि मंगलवार को सदन में इस पर अलग से चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा। खरगापुर सरसवां वार्ड के पार्षद राजेश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि निजी निजी कंपनी के 90 प्रतिशत घरों से कूड़ा कलेक्शन करने के दावे करती है, जबकि दूसरे के घरों को छोड़िए, उनके खुद के घर से कंपनी की गाड़ी कभी कूड़ा लेने नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनी को हटाया जाए। कन्हैया माधवपुर वार्ड के पार्षद रामनरेश चौरसिया का आरोप था कि रामकी का काम बहुत खराब है। घरों से रोज कूड़ा लेने के बजाय तीन-तीन दिन बाद लिया जाता है, मगर पूरा यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। इससे वार्ड के लोगों में आक्रोश है। कंपनी ने गाड़ियां भी कम लगाई हैं।
विज्ञापन


पार्षदों की माने तो सदन में रामकी कंपनी को पूरे शहर की सड़कों की सफाई का काम देने पर रोक लग सकती है। अभी कंपनी शहर के प्रमुख मार्गाें की सफाई ही कर रही है। गली मोहल्लों और कम चौड़ी सड़कों की सफाई का काम अन्य कार्यदायी संस्थाएं कर रही हैं। ये काम भी रामकी को देने की तैयारी है, लेकिन विरोध को देखते हुए इस पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

पार्षदों की शिकायत... वार्डों में उफना रहा सीवर

फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड की पार्षद प्रियंका बाजपेई का कहना है कि वार्ड की श्याम विहार काॅलोनी में आए दिन सीवर चोक होता है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हुआ। कदम रसूल वार्ड वार्ड के पार्षद नदीम खान का कहना है कि वार्ड में जगह-जगह सीवर चोक है। पुरानी लाइन भी जर्जर हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मल्लाही टोला द्वितीय वार्ड के पार्षद गुलशन अब्बास का कहना है कि वार्ड में सेंट जाॅन्स स्कूल के पास सड़क पर सीवर उफनता रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। कई बार कहा गया मगर समस्या जस की तस है। गोमती नगर वार्ड के पार्षद कौशल शंकर पांडेय के अनुसार, वार्ड में सीवर कनेक्शन का काम अधूरा है मगर निजी कंपनी सुन नहीं रही।

--

सदन में ये मामले भी उठेंगे

0 शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने में लापरवाही और नई लाइटें न लगाए जाने का मुद्दा। इसके साथ ही दीपावली से पहले हर वार्ड में 25-25 स्ट्रीट लाइटें लगाने का मामला भी उठेगा।


0 शहर में नगर निगम के करीब डेढ़ हजार पार्क हैं। इनके रखरखाव का काम इस बार एक जोन एक ठेकेदार के आधार पर दिए जाने का प्रस्ताव है, लेकिन पार्षद इसके विरोध में हैं। उनकी मांग है कि इसे समाप्त कर एक वार्ड एक ठेकेदार की व्यवस्था लागू की जाए।

0 शहर में कई जगह नलकूप खराब पड़े हैं जिनको लगाने में ढिलाई हो रही है। इस मामले में जलकल के अधिकारी पार्षदों के निशाने पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed