फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The youth was shot in the dispute over the balcony

छज्जे के विवाद में युवक को मारी गोली

Sat, 26 Jun 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
The youth was shot in the dispute over the balcony
दादरी। मकान के छज्जे के विवाद में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में जगवीर भाटी मकान का निर्माण करा रहे हैं। वे अपने मकान का छज्जा रास्ते की ओर निकाल रहे थे। दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। करीब 20 दिन पहले इसकी सूचना कोतवाली में भी दी गई थी। पुलिस ने मामला जमीन का बता कर तहसील में शिकायत करने को कहा था। शुक्रवार देर शाम जगवीर का बेटा सौरभ भाटी नवीन मंडी के पास से अपने घर जा रहा था। तभी गांव के कुछ युवकों ने गोली चला दी। गोली जांघ में लगने से सौरभ घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छज्जा निकालकर अतिक्रमण करने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जूलरी शॉप लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली
दादरी। एस्कॉर्ट कॉलोनी में दिन दहाड़े बॉबी फैंसी जूलरी शॉप से सोने और चांदी के आभूषण लूटने के मामले में पीड़ित ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद से आसपास के दुकानदारों में भय का माहौल है। बृहस्पतिवार को शॉप के संचालक बॉबी किसी काम से खुर्जा गए थे। शॉप पर उनका 16 वर्ष का बेटा यश कुमार बैठा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने यश की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और सोने, चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। घटना के करीब आठ घंटे बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित व्यापारी से कई दौर की पूछताछ की गई। जिसमें व्यापारी के कई बार बयान बदलने पर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन बार तहरीर लिखी गई थी। एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि व्यापारी बार-बार बयान बदल रहा है, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed