Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The workers refused to accept all the suggestions and the strike continued.

Noida News: कर्मियों ने सभी सुझाव मानने से किया इंकार, हड़ताल जारी

Fri, 24 Oct 2025 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
The workers refused to accept all the suggestions and the strike continued.
एमसीडी की डीबीसी कर्मचारियों के साथ बैठक बेनतीजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने हड़ताल पर चल रहे डीबीसी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए कमेटी गठित की लेकिन शुक्रवार को पहली बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। बैठक की अध्यक्षता सदन के नेता प्रवेश वाही ने की। इसमें अतिरिक्त आयुक्त, वरिष्ठ अधिकारी और हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों की यूनियन के दो पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में यूनियन ने पदाधिकारियों के सभी सुझाव मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं कर रहे। हड़ताल जारी रहेगी।

दरअसल, महापौर राजा इकबाल सिंह ने 14 अक्तूबर को सदन की बैठक में इस कमेटी के गठन का ऐलान किया था। उस समय महापौर ने कहा था कि कमेटी 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी लेकिन कमेटी का गठन करीब 10 दिन बाद हुआ। अधिकारी बैठक में कर्मचारियों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि वे तब तक हड़ताल तब तक समाप्त नहीं करेंगे जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। अगली बैठक सोमवार को होगी जो महापौर की अध्यक्षता में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article