फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The walls are showing the positions of the planets and the formulas of chemistry and mathematics

Noida News: दीवारें बता रहीं, ग्रहों के स्थान और रसायन-गणित के सूत्र

Wed, 23 Jul 2025 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
The walls are showing the positions of the planets and the formulas of chemistry and mathematics
परवरिश फाउंडेशन नाम की एनजीओ व नगर पंचायत के सहयोग से विद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर संवर गया है। कक्षाओं की दीवारों पर खूबसूरत और शिक्षित करने वाली कलाकृतियां बनाई गई हैं। विद्यालय की दीवारें बता रही हैं कि सौरमंडल के ग्रह कहां-कहां हैं? रसायन विज्ञान और गणित के सूत्र भी इस पर उकेरे गए हैं।
एक दीवार पर सौरमंडल का विस्तृत चित्र बनाया गया। सूर्य, पृथ्वी, चंद्रमा और अन्य ग्रह जैसे शुक्र, बुध, शनि, वरुण और अरुण को रॉकेट के साथ दर्शाया गया है। यह छात्रों को खगोल विज्ञान के बारे में जानने में मदद करेगा।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक कक्ष के प्रवेश द्वार पर हंसमुख बच्चे का चित्र है जो स्कूल बैग के साथ दौड़ रहा है। अन्य कक्षाओं की दीवारों पर भी सुंदर चित्र बनाए गए हैं। इसके अलावा बल्ब, किताबें, संगीत के नोट्स, रासायनिक फ्लास्क, गणितीय चिह्न और सामग्री दर्शाई गई है।परवरिश फाउंडेशन नाम की एनजीओ व नगर पंचायत के सहयोग से विद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

इस प्रयासों से निश्चित रूप से छात्रों के लिए सीखने का सकारात्मक वातावरण बनेगा। यह पहल न केवल विद्यालय के सौंदर्य में वृद्धि करेगी बल्कि बच्चों के समग्र विकास में भी सहायक होगी। -रतीराम शर्मा, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed