फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The teenager was angry about the TV connection being disconnected; the police are investigating.

Noida News: मां की डांट से नाराज बच्चे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 06 Feb 2026 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
The teenager was angry about the TV connection being disconnected; the police are investigating.
कई दिनों से नहीं जा रहा था स्कूल, दिनभर देखता रहता था टीवी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-81 स्थित नगला चरण दास में बच्चे (12) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया गया कि मां ने उसे पढ़ने के लिए डांट लगाई और टीवी का कनेक्शन कटवा दिया था क्योंकि वह कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था और पूरा दिन टीवी देखता रहता था। इसके बाद उसने पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 3 फरवरी की है। मामले की जांच कोतवाली फेज टू पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से भागलपुर बिहार की रहने वाली संध्या देवी यहां किराये के कमरे में रहती हैं। वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती हैं। उनके पहले पति की मौत हो चुकी है। दूसरा पति फेज टू में चाय की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

उनके पहले पति से 12 साल का बेटा अमित उर्फ गोलू छठी कक्षा में पढ़ता था। पिछले कुछ समय से वह स्कूल नहीं जा रहा था और पूरे दिन घर पर टीवी देखता रहता था। इसको लेकर मां बेटे से नाराजगी जताती थी। मां उसे पढ़ाई के लिए कहती थी। कुछ दिन पहले महिला ने घर का टेलीविजन कनेक्शन कटवा दिया था और बच्चे को डांट भी लगाई थी। तीन फरवरी को दोनों पति-पत्नी काम पर चले गए थे। घर में अमित अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे में लगे पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद उसकी बहन स्कूल से घर आई तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मां व पिता पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि यह घटना आत्महत्या की है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।


--------------

बच्चे का रखें ध्यान, प्यार से समझाएं

मनोचिकित्सक डॉ. आरके बंसल का कहना है कि मौजूदा वक्त में बच्चों पर ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। बच्चों को प्यार से समझाएं। मोबाइल व टीवी का लत नहीं लगने दें। अगर आपका बच्चा मोबाइल व टीवी देखता है तो उसे प्यार से समझाएं। धीरे धीरे उन चीजों से अलग करें। अचानक डांट फटकार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed