फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The technical supervisor of the authority who arrived with the team to seal the illegal warehouse was beaten up.

Noida News: अवैध वेयरहाउस सील करने टीम के साथ पहुंचे प्राधिकरण के तकनीकी सुपरवाइजर को पीटा

Mon, 20 Apr 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The technical supervisor of the authority who arrived with the team to seal the illegal warehouse was beaten up.
शिकायत पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मिलक लच्छी में कार्रवाई करने गई थी टीम, मोबाइल व अन्य सामान भी छीना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मिलक लच्छी में रविवार को अवैध वेयरहाउस सील करने पहुंची टीम के साथ पहुंचे ग्रेनो प्राधिकरण तकनीकी सुपरवाइजर से लोगों ने मारपीट की और मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। सील भी तोड़ दिया। यह वेयरहाउस प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन पर बताया जा रहा है। दूसरी तरफ बिसरख कोतवाली पुलिस ने मारपीट से इन्कार किया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मिलक लच्छी पहुंची और यहां बने वेयरहाउस को अवैध प्राधिकरण की जमीन पर बताते हुए उसे सील करने लगी। इस वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों और किसानों यूनियन के सदस्यों का कहना है कि बिना नोटिस और पूर्व सूचना के इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। विरोध के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि शिकायत मिलने पर रविवार को मिलक लच्छी के खसरा संख्या 1269 में व्यावसायिक उपयोग के लिए बनाए गए अवैध निर्माण को सील करने टीम गई थी। पुनीत व अन्य ने इस कार्रवाई का विरोध किया। तकनीकी सुपरवाइजर सौरभ शर्मा की किसी ने पिटाई कर दी और मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। टीम को 112 पर कॉल करके पुलिस अपनी सुरक्षा के लिए बुलानी पड़ी। प्रकरण में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। संबंधित जमीन पर एक किसान का कब्जा है जिसने टीन शेड डालकर उसे गोदाम के रूप में उपयोग कर रहा है।
किसान ने बिना सूचना कार्रवाई का विरोध किया था। सूचना मिलने पर किसान यूनियन के कुछ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को उसी दिन कोतवाली बुलाकर उनकी तहरीर ली है। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल के लिए सील को हटा लिया गया है।

----
शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को किसान पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे जबकि प्राधिकरण की ओर से कोई प्रतिनिधि नहीं आया। - पवन कुमार, एसीपी सेंट्रल नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed