फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The students were introduced to the culture of Haryana.

Noida News: छात्राओं ने हरियाणा की संस्कृति से कराया रूबरू

Sun, 02 Nov 2025 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 02 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The students were introduced to the culture of Haryana.
जीएनजी कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हरियाणा दिवस पर गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर पहुंचे। उनके साथ डीसी पार्थ गुप्ता रहे। इस दौरान छात्राओं ने हरियाणा की संस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत की झलकियां मंच पर प्रस्तुत कीं।
पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी, और तब से यह दिन हरियाणा दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। हरियाणा आज देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक है। कृषि, खेल, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
विज्ञापन

यह सब प्रदेशवासियों की मेहनत और एकता का परिणाम है।कंवरपाल ने कहा कि खेल के मैदान में हरियाणा ने कई इबारतें लिखी है, पिछले 59 वर्षों में हरियाणा ने खेल के मैदान में अभूतपूर्व काम किया है, यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में देश का झंडा हमेशा बुलंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि हरियाणा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, नगराधीश पीयूष गुप्ता, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन भाटिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed