{"_id":"689751c7d0ea27a4fe08eb5d","slug":"the-string-of-affection-tied-on-wrists-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71092-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कलाइयों पर बंधी स्नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कलाइयों पर बंधी स्नेह की डोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहनों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की फिर मनाया रक्षा बंधन पर्व
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिले में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और सुरक्षा का वचन लिया। बारिश ने त्योहार में थोड़ा खलल डाला लेकिन लोगों का उत्साह फिर भी बना रहा।। सेक्टरों, सोसाइटियों से लेकर मंदिरों और स्कूलों में भाई-बहन के पर्व को मनाया गया। इससे पहले लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्जना की।
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने सेक्टर-49 स्थित निवास पर बहनों से राखी बंधवाई। सेक्टर-100 की सेंचुरी अपार्टमेंट सोसाइटी निवासी आराध्या ने सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाइजर को राखी बांधी। सेक्टर-19, कंचनजंगा अपार्टमेंट, सेक्टर-110 के लोटस पनाश सोसाइटी, सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक, सेक्टर-137 स्थित एक्जोटिका फ्रेस्को समेत अन्य सोसाइटियों में पर्व मनाया गया।
भाइयों ने बहनों को मनपसंद उपहार दिए। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग त्योहार के रंग में डूबे नजर आए। ग्रेनो के सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, स्वर्ण नगरी, पाई, ओमेगा, चाई फाई, पी-3, पी-4, सिग्मा, म्यू, जू से लेकर रक्षा एडेला, संस्कृति विहार, अजनारा होम्स सहित 100 से अधिक सोसाइटियों में त्योहार मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहनों को चाकलेट से लेकर अन्य उपहार दिए।
विज्ञापन
मां, भाभी और बहन को बांधी राखी
सेक्टर-19 निवासी रजनी ढौंडियाल जोशी ने बताया कि उन्होंने अपनी पांचों बहनों के साथ मां को लक्ष्मी ढौंडियाल और भाभी ज्योत्सना ढौंडियाल को राखी बांधी। सेक्टर-119 निवासी सोनी सिंह ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों अक्षिता (16) और ऐशनी (10) ने एक-दूसरे को राखी बांधकर पर्व मनाया।
नन्हे कैंसर वॉरियर्स के साथ मनाया पर्व
चाइल्ड पीजीआई के पीएचओ विभाग में नन्हे कैंसर वॉरियर्स की कलाई पर स्टाफ और स्वयंसेवकों ने राखी बांधी। इस दौरान वॉर्ड में हंसी-खुशी, गीत-संगीत और मिठाइयों की मिठास घुल गई। स्वयंसेवकों ने बताया कि इन बच्चों की मुस्कान सबसे बड़ी जीत है। गौड़ सिटी-1 में रहने वाली अनीता नागर ने बताया कि वह अपने भाइयों के पास राखी बांधने के लिए नहीं जा सकीं। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल पर बात करके ही त्योहार मना लिया।
दुकानों पर रही रौनक
रबूपुरा। सुबह के समय से ही क्षेत्र की दुकानों पर रौनक रही। लोगों ने मिठाइयां खरीदीं। फलैदा, आछेपुर, रौनीजा, महमदपुर, मिर्जापुर समेत क्षेत्र के गांवों में भी त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भाई-बहनों ने सुबह मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पूर्व राष्ट्रपति को बांधी राखी
ग्रेनो वेस्ट स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा आठ की छात्राएं आर्याही राय और आलिया सिंघल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राखी बांधी। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह राखी अहम है। देश के पूर्व राष्ट्रपति से उनको मिलने का मौका मिला। इस खास पल जीवनभर संजोकर रखेंगी।