फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The scrap dealer was murdered by taking advantage of the noise of Ramlila.

Noida News: रामलीला के शोर का फायदा उठाकर की थी कबाड़ कारोबारी की हत्या

Sat, 04 Oct 2025 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The scrap dealer was murdered by taking advantage of the noise of Ramlila.
लोनी। एक अक्तूबर को ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र स्थित गुलशन सिटी कॉलोनी में कबाड़ गोदाम संचालित करने वाले अब्दुल रहमान (55) की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन सितंबर को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी इलायचीपुर गांव के फेज दो स्थित कासिम विहार का रहने वाला सुमित कुमार उर्फ हनी है। पूछताछ में उसने गोदाम में चोरी करने के लिए दाखिल होने और पकड़े जाने पर रामलीला के शोर का फायदा उठाकर कबाड़ कारोबारी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुलशन सिटी निवासी पप्पू ने एक अक्तूबर को तहरीर देकर अपने भाई कबाड़ कारोबारी अब्दुल रहमान की हत्या होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि 30 सितंबर की रात अब्दुल रहमान घर से खाना खाकर गोदाम पर सोने के लिए गए थे। एक अक्तूबर को उनका लहूलुहान शव गोदाम के अंदर मिला था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस इलायचीपुर निवासी सुमित कुमार उर्फ हनी तक पहुंची। शुक्रवार को उसे पुलिस ने क्षेत्र में ही स्थित ख्वाजा पार्क से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अब्दुल रहमान के गोदाम में पहले कई बार आ चुका था।
विज्ञापन

अंदर लोहे और पीतल का काफी सामान भी देखा था। नशे का आदी होने की वजह से उसने चोरी की योजना बनाई। 30 सितंबर की रात गोदाम के पास रामलीला चल रही थी। वह गोदाम की पिछली दीवार कूदकर अंदर दाखिल हुआ। कूदने का शोर सुनकर अब्दुल रहमान नींद से जागे और उसे पकड़ लिया। बचने के लिए उसने पास में ही पड़ी लोहे की रॉड से कारोबारी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वह ख्वाजा पार्क में अपने एक परिचित से मिलने आया था ताकि उसे मामले में पुलिस की कार्रवाई के बारे में पता चल सके। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed