फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The scoundrel of KTM gang who robbed more than a hundred injured in police encounter

Noida News: सौ से अधिक लूट करने वाला केटीएम गिरोह का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Sat, 18 May 2024 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
The scoundrel of KTM gang who robbed more than a hundred injured in police encounter
सौ से अधिक लूट करने वाला केटीएम गिरोह का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन


- कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने घायल बदमाश के साथी को भी किया गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में सौ से अधिक लूट व स्नेचिंग करने वाले केटीएम गिरोह का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस व दिल्ली क्राइम ब्रांच के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान लोनी गाजियाबाद निवासी नजाकत उर्फ केटीएम उर्फ भूरा के रूप में हुई। नजाकत मूल रूप से गजरौला का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से लूट की दो सोने की चेन, दो मोबाइल, तमंचा और वारदात में इस्तेमाल केटीएम बाइक बरामद की है।

कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस की टीम शनिवार तड़के क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम से सूचना मिली कि केटीएम गिरोह का सरगना नोएडा की तरफ गया है। दिल्ली पुलिस उसका पीछा कर रही है। सुबह चार बजे सेक्टर-50 स्थित जेजे कॉलोनी के पास पार्क के सामने से केटीएम बाइक पर सवार दो संदिग्ध जाते हुए दिखाई दिए। टीमाें ने दोनों को रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके साथी हर्ष को भी दबोच लिया। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र का कहना है कि केटीएम गिरोह के सरगना पांच सालों में दिल्ली-एनसीआर में लूट और चोरी की सौ वारदात कर चुका है। लूट के दौरान वह महिलाओं और राहगीरों को धक्का देकर घायल भी कर चुका है। नजाकत लूट की वारदात को अंजाम देने में इतना निपुण है कि 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पर भी वह बाइक से मोबाइल और चेन लूट कर फरार हो जाता है। बदमाश के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट और चोरी के 70 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


केटीएम खरीदने के लिए शुरू की थी लूट

गिरफ्तार बदमाश नजाकत हाईस्पीड बाइक का शौकीन है। उसे केटीएम बाइक का शौक था लेकिन खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। कई साल पहले उसने केटीएम बाइक खरीदने के लिए चेन और मोबाइल लूटना शुरू कर दिया। लूट की रकम से इसने केटीएम खरीदी और केटीएम से ही लूट व स्नेचिंग करने लगा। इसके बाद से उसके गिरोह का नाम केटीएम गैंग पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed