फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The road connecting six villages is dilapidated, villagers are troubled

Noida News: छह गांवों को जोड़ने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान

Tue, 02 Sep 2025 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
The road connecting six villages is dilapidated, villagers are troubled
फोटो
विज्ञापन

-सड़क के गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में आ रही मुश्किलें
-तमाम दुर्घटनाओं व शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार बने मूकदर्शक
दीपक सिंघल
रबूपुरा। जनपद में भले ही चारों तरफ विकास का डंका बज रहा हो, लेकिन इसकी तस्वीर कुछ और ही बयां करती है। कुछ दूरी पर ही अंतरराष्ट्रीय नोएडा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं वाले क्षेत्र में जर्जर सड़कों पर चलना भी दुश्वार हो रहा है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा छह से अधिक गांवों के लोग भुगत रहे हैं। कई बार जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी जिला प्रशासन, यमुना विकास प्राधिकरण व जनप्रतिनिधियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।

रबूपुरा से वाया पचोकरा, चांदपुर, शाहपुर, आछेपुर, पारसौल आदि गांव को जोड़ते हुए ग्रेटर नोएडा तक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। इन गांवों के सैकड़ों छात्र रबूपुरा पढ़ने जाते हैं और बड़ी संख्या में ग्रामीण दैनिक कार्यों के लिए बाजार जाते हैं। स्कूल जाने वाले छात्र और किसानों को भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत तक नहीं कराई है। ग्रामीणों के अनुसार समूचा क्षेत्र यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आता है जिसके चलते अब कई वर्ष गुजर जाने के बाद भी यमुना विकास प्राधिकरण या लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढे भरने की भी जरूरत नहीं समझी है। टूटी सड़क पर आए दिन छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। लोगों का आरोप है कि उपरोक्त मार्ग को बनवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

---
बारिश के दौरान हालात हुए बदतर
बारिश के मौसम में सड़क के गड्ढों में पानी भरने से हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। इसके चलते आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed