{"_id":"664df7c7f9d8fd7d8d0210ee","slug":"the-rescue-team-also-got-trapped-in-the-lift-noida-news-c-23-1-vns1013-32028-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग दंपती को निकाले पहुंची टीम दूसरी लिफ्ट में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग दंपती को निकाले पहुंची टीम दूसरी लिफ्ट में फंसी
विज्ञापन
- अजनारा होम्स सोसाइटी का मामला, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अजनारा होम्स की लिफ्ट में बुजुर्ग दंपती 30 मिनट तक फंस रहे। उनको निकलने पहुंची टीम दूसरी लिफ्ट में फंस गई। सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह दोनों लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सोसाइटी निवासियों के मुताबिक लिफ्ट फंसने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने लिफ्ट व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को अजनारा होम्स सोसाइटी के टावर जे निवासी त्रिभुवन तिवारी पत्नी के साथ लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। इस दौरान अचानक लिफ्ट रुक गई। उनके सायरन बजाने पर रेस्क्यू करने के लिए टीम दूसरी लिफ्ट से ऊपर आ रही थी। वह टीम भी लिफ्ट में फंस गई। सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को करीब 35 मिनट के बाद बाहर निकाला। एओए अध्यक्ष चंदन सिन्हा ने बताया कि मेंटेनेंस टीम और लिफ्ट मेंटेनेंस एजेंसी को जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने मेंटेनेंस टीम से एक लिफ्ट इमरजेंसी हेल्पलाइन और पर्याप्त एआरडी बैटरी समेत अन्य जरूरी व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही तत्काल सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एक माह में कई बार हुए हादसे
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि एक माह में कई लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं। इसी सप्ताह टावर वाई-1 निवासी पंकज बंसल पत्नी व बच्चे समेत अन्य लोगों के साथ लिफ्ट में फंस गए। पिछले सप्ताह में दो बार टावर एम की लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटना हो चुकी है। लेकिन समस्या सुधारने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं हुए। हर बार तकनीकी खामी बताकर खानापूर्ति करने का प्रयास किया है।