फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The race for admission in five engineering colleges of Delhi will start after May 27.

Noida News: 27 मई के बाद शुरू होगी दिल्ली के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की रेस

Tue, 21 May 2024 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
The race for admission in five engineering colleges of Delhi will start after May 27.
-06 हजार से अधिक सीटों पर दाखिलों का बढ़ता जा रहा है इंतजार
विज्ञापन


-22 मई के बाद शुरू होनी थी एडमिशन प्रक्रिया, चुनाव के कारण टली

-जेईई मेन में सफल उम्मीदवार कर सकेंगे पंजीकरण व च्वाइस फिलिंग

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के पांच प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक व बी-आर्क की करीब छह हजार से अधिक सीटों पर दाखिले का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इन संस्थानों में दाखिले के लिए अब पंजीकरण प्रक्रिया 27 मई के बाद शुरू होगी। इससे पहले यह प्रक्रिया 22 मई के बाद शुरु होनी थी। आगामी 25 मई को चुनाव के चलते अभी पंजीकरण प्रक्रिया को टाल दिया गया है। जेईई मेन में सफल रहे उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया व च्वाइस फिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। जैक की ओर से उम्मीदवारों को लगातार उनकी वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में पांच इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए दाखिला प्रक्रिया को ज्वाइंट एडमिशन कमेटी (जैक) की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया आयोजित की जाती है। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है कि वे आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से जैक की वेबसाइट को देखते रहें। पांच संस्थानों में बीटेक की करीब 6500 सीटें और बी-आर्क की करीब 90 सीटें हैं। इनमें से इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय में बीटेक और बी-आर्क की कुल 1094 सीटें हैं। बी-आर्क की सीटें इनमें से कुछ ही विश्वविद्यालयों में हैं। इन सभी के लिए एक कॉमन रैंकिंग लिस्ट तैयार होगी जिसके आधार पर इन विश्वविद्यालयों में दाखिला होगा। उम्मीदवार को ऑनलाइन पंजीकरण जैक की वेबसाइट पर जाकर कराना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इंर्फोमेशन बुलेटिन भी जारी कर दिया जाएगा। जिससे कि उम्मीदवार दाखिले, पंजीकरण व काउंसलिंग के संबंध में अधिक जानकारी ले सकें।
विज्ञापन

--------------
जैक काउंसलिंग के माध्यम से होगा दाखिला

जैक के माध्यम से बीटेक व बी-आर्क की सीटों पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलॉजी, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी दिल्ली, दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में दाखिला होता है। चूंकि सभी के लिए प्रक्रिया संयुक्त होती है ऐसे में जैक की और से पंजीकरण प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। जैक काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, दाखिला प्रक्रिया, काउंसलिंग का शेड्यूल, व आवेदन प्रक्रिया के लिए जल्द ही जारी होने वाले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed