{"_id":"68e7cdb2cccdc9e7cc071b1f","slug":"the-process-of-getting-project-extension-has-been-simplified-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77639-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रोजेक्ट का समय विस्तार लेने की प्रक्रिया को किया आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रोजेक्ट का समय विस्तार लेने की प्रक्रिया को किया आसान
विज्ञापन
- यूपी रेरा ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का यूजर मैनुअल किया जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ने प्रोजेक्ट के समय विस्तार की प्रक्रिया का आसान तरीके से समझाने के लिए यूजर मैनुअल जारी किया है। जिससे बिल्डर समय विस्तार के आवेदनों में सभी जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे। आवेदन में गलती और देरी की संभावना कम हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यूपी रेरा का पारदर्शिता, व्यावसायिकता और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने की दिशा में यह अहम कदम होगा।
अधिकारियों ने बताया कि यूपी रेरा के पोर्टल पर प्रोजेक्ट के पंजीकरण से लेकर समय विस्तार के लिए आवेदन करने का लिंक है। जहां पर बिल्डरों को आवेदन करने होते है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन में बिल्डर काफी गलतियां कर रहे हैं। इस कारण यूपी रेरा समय से आवेदनों का निस्तारण नहीं कर पा रहा है। अब यूपी रेरा ने आवेदन करने की प्रक्रिया का यूजर मैनुअल जारी किया है। जिसमें पूरी प्रक्रिया को आसानी से समझाया गया है। चित्रों के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को समझाया गया है। इससे पहले यूपी रेरा शिकायत पंजीकरण, परियोजना पंजीकरण और प्रमोटर एनरोलमेंट का भी यूजर मैनुअल जारी कर चुका है। जिसका लाभ भी मिला था।