{"_id":"68ff6fbbac4606051705f87d","slug":"the-problems-of-the-residents-will-be-resolved-noida-news-c-23-1-lko1064-78968-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवासियों की समस्याओं का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवासियों की समस्याओं का होगा समाधान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा एक में सफाई व्यवस्था खराब होने पर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी शिकायत आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की ओर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग व हॉर्टिकल्चर के अधिकारियों ने सेक्टर बीटा एक के आरडब्ल्यूए के साथ समस्या को समझा।
अध्यक्ष संगीता शर्मा एवं महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि सेक्टर बीटा एक के सभी ब्लॉकों और गलियों व पार्कों की सही तरह से सफ़ाई नहीं की जा रही है। प्रत्येक दिन झाडू लगनी चाहिए। समस्याएं अवगत कराने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचते हैं। उद्यान विभाग के डीजीएम एसके जैन ने ठेकेदार अजय सिसोदिया को निर्देश दिए है कि सभी पार्कों का मेंटेनेंस व साफ़ सफ़ाई का कार्य सही से होना चाहिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम ने कहा कि सेक्टर बीटा एक की सभी गलियों में सफ़ाई कराई जाएगी। ठेकेदार अगर सही से सफ़ाई नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सुनील भाटी,विद्या,सुनील प्रधान, चौधरी जयपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो