{"_id":"68a9c916cc5ba2a68c0d0f2a","slug":"the-president-and-officers-sit-in-a-dilapidated-building-noida-news-c-23-1-lko1064-72588-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जर्जर भवन में बैठते हैं अध्यक्ष व अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जर्जर भवन में बैठते हैं अध्यक्ष व अधिकारी
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कार्यालय में अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष जान जोखिम में डालकर बैठते हैं। कर्मियों को परिसर में ही एक कक्ष में बैठाकर कामकाज शुरू कर दिया है।
दनकौर नगर पंचायत को बने 10 दशक से अधिक समय हो चुका है, लेकिन पंचायत कार्यालय की बिल्डिंग पर प्रशासन का ध्यान नही है। अधिकारियों के कक्ष भी जर्जर हो चुके हैं। छतों से प्लास्टर गिर रहा है। कर्मियों के बैठने वाले कमरे की छत टूटी हुई है। इस वजह से उन्हें परिसर में ही एक कक्ष में कामकाज चालू रखने के लिए बैठा दिया है, लेकिन अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष अभी भी जर्जर कक्षों में बैठ रहे हैं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि दीपक सिंह का कहना है कि बिल्डिंग की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है, जल्द बिल्डिंग को ठीक कराया जाएगा।