फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The platelet apheresis machine saved the lives of 40 patients

Noida News: प्लेटलेट एफेरेसिस मशीन से 40 मरीजों की बची जान

Tue, 04 Nov 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The platelet apheresis machine saved the lives of 40 patients
जिला अस्पताल में लगा एफेरेसिस मशीन।
बलरामपुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक सिंगल डोनर प्लेटलेट एफेरेसिस मशीन जीवन रक्षक साबित हो रही है। दो महीने से कम में इस मशीन से 40 मरीजों को लाभ मिला है। उक्त मशीन का उद्घाटन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने 20 अगस्त को किया था।
विज्ञापन

मशीन का औपचारिक शुभारंभ आठ सितंबर को हुआ, जब जयप्रकाश यादव ने पहला प्लेटलेट दान किया। इसके साथ ही रक्त केंद्र के एफेरेसिस केंद्र की कार्यप्रणाली विधिवत प्रारंभ हो गई। रक्त केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनिल मौर्य ने बताया कि मशीन के संचालन के दो माह के अंतद 40 दानदाताओं से प्लेटलेट्स निकालकर 40 मरीजों की जान बचाई जा चुकी है।
विज्ञापन

क्लिनिकल मैनेजर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुल 18 एफेरेसिस केंद्र में, आजमगढ़ जिला चिकित्सालय का रक्त केंद्र कार्यदक्षता और उपयोग के आधार पर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। यह सिंगल डोनर प्लेटलेट एफेरेसिस केंद्र तकनीक पारंपरिक विधि की तुलना में दस गुना अधिक प्रभावी है। इससे निकाले गए प्लेटलेट्स संक्रमण से लगभग मुक्त होते हैं क्योंकि वे एक ही दानदाता से प्राप्त होते हैं। डॉ. मौर्य ने बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से डेंगू, कैंसर और अन्य गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed