फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The person who provided weapons to the accused in the murder case was arrested

Noida News: जानलेवा हमले मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाला दबोचा

Mon, 19 Jan 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The person who provided weapons to the accused in the murder case was arrested
-बकसुआ पट्टी में मां-बेटे पर हुआ था जानलेवा हमला, आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। क्राइम ब्रांच टीम ने बकसुआ पट्टी में मां बेटे को गोली मारने के मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है। पकडे गए आरोपी की पहचान गांव लालपुर जिला मथुरा निवासी नरेश उर्फ पिर्री के रूप में हुई है।
घटना 26 सितंबर 2025 की है। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, होडल थाना पुलिस को बकसुआ पट्टी निवासी रनसिंह ने दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर की रात को लगभग दस बजे उसका बेटा रोहित नल लगाने के लिए गड्ढा खोद रहा था। उसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर देवेंद्र उर्फ लाला, सिद्धार्थ,भरतु उर्फ कल्लू, मोहित निवासी घारम पट्टी, गणपत निवासी अंधुआ पट्टी, मनीष निवासी देशल मोहल्ला तथा अंकित निवासी नांगल जाट आए। इसी दौरान गणपत ने उसके बेटे रोहित को मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली चलने के साथ वह गड्ढे से निकलकर जब घर की तरफ भागा तो दूसरी गोली देवेंद्र उर्फ लाला ने उसे पैर में मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर जब उसकी पत्नी गीता घर के बाहर आई तो गणपत ने उसकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली उसकी पत्नी गीता के हाथ में लगी तो वह जमीन पर गिर पड़ी। बाद में गोलियों की आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर निकाला तो मनीष व सिद्धार्थ ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम ने नामजद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से मिले रिमांड के दौरान चार देशी तमंचों सहित दो बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी ने बताया कि अपराधिक रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी संगठित होकर अपराध को अंजाम देते थे, जिस पर संगठित अपराध की धारा भी मामले में जोड़ी गई।आरोपियों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। 2 अक्टूबर 2025 को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब पुलिस टीम ने इस वारदात में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी नरेश उर्फ पिर्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed