फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The panchayat building became dilapidated before the handover

Noida News: हैंडओवर से पहले पंचायत भवन हुआ जर्जर

Tue, 04 Nov 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The panchayat building became dilapidated before the handover
07 फरिहा गांव में लाखों रुपये की लागत से बना पंचायत भवन खंडहर। संवाद
फरिहा। गांव में लाखों रुपये से बना पंचायत भवन आज खंडहर में तब्दील हो चुका है। 2009 में तैयार यह भवन आज तक उपयोग में नहीं आ सका। मरम्मत पर लाखों खर्च होने के बावजूद इसमें न तो कोई अधिकारी बैठा, न ही ग्राम पंचायत का कोई काम हुआ। निर्माण के समय अधिकारियों ने जल्दबाजी में पंचायत भवन तो बनवा दिया, लेकिन यह देखना भूल गए कि भवन किस जमीन पर बन रहा है। बाद में यह सामने आया कि भवन भूमिधारी जमीन पर बना है।
विज्ञापन

जमीन मालिक अब्दुल वली आदि ने इस पर न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। परिणामस्वरूप, 16 साल से भवन विवाद में उलझा है और गांव के लोग आज भी बुनियादी प्रशासनिक सुविधाओं से वंचित हैं। बताते चलें कि दरवाजे, खिड़कियां और फर्श सहित सभी सुविधाओं से लैस यह सरकारी भवन अब जर्जर है। ग्रामीण हारून, अकबर, नन्नू और विनोद यादव आदि बताते हैं कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा पूरा गांव भुगत रहा है। करीब 15,000 की आबादी वाले इस गांव के लोग अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आज भी ब्लॉक और तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि पंचायत भवन से जुड़ा विवाद जल्द निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पंचायत भवन जिस गाटा संख्या पर बना है, वह अब्दुल वली आदि के नाम की भूमिधारी भूमि है। इसी को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जब तक फैसला नहीं आता, पंचायत भवन में किसी प्रकार का कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed