फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The pair of storks reached the Knowledge Park, the danger of hunting

नॉलेज पार्क में पहुंचा सारस का जोड़ा, शिकार का खतरा

Fri, 17 Sep 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The pair of storks reached the Knowledge Park, the danger of hunting
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के पास सारस का जोड़ा। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। शहरी क्षेत्र में पहली बार सारस का जोड़ा पहुंचा। बृहस्पतिवार को पूरे दिन जोड़ा नॉलेज पार्क के राउंड सर्किल में रहा। यहां बारिश का पानी भरा है। आबादी के बीच होने से लोगों ने शिकार की आशंका भी जताई है। वहीं, वन विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। पूछने पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सारस के जोड़े एक से दूसरी जगह पर भ्रमण करते रहते हैं। उन्होंने शिकार की आशंका से इनकार किया है।
विज्ञापन

सारस उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी है। गौतमबुद्ध नगर में इस समय 150 से अधिक सारस हैं। जिले में ओखला पक्षी विहार, धनौरी वेटलैंड, दनकौर, दादरी क्षेत्र में सारस के जोड़े हैं, लेकिन पहली बार ग्रेनो में आबादी के बीच सारस का जोड़ा पहुंचा है। नॉलेज पार्क क्षेत्र के राउंड सर्किल में इस समय बारिश का पानी जमा है। वहां बड़ी-बड़ी घास भी है। राउंड सर्किल में सारस के जोड़े के साथ अन्य पक्षी भी पहुंच गए। विभागीय अफसरों का कहना है कि जोड़ा दूसरे देश से आया होगा। यहां पर पानी दिखा तो रुक गया। वहीं, शहर के पक्षी प्रेमियों का कहना है कि सारस का शिकार काफी होता है। इस कारण प्रदेश में सारस विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए थे। सरकार की तरफ से सारस को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि वन विभाग सक्रिय नहीं रहा तो नॉलेज पार्क में जोड़े का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन

धनौरी में अंडों को नुकसान पहुंचा रहे कुत्ते
धनौरी वेटलैंड में पिछले दिनों सारस के कुछ अंडों को कुत्तों ने नुकसान पहुंचाया था। कई अंडों को कुत्ते खा गए थे। पर्यावरण प्रेमियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। विभाग की तरफ से यमुना प्राधिकरण को पत्र लिखा गया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारस का जोड़ा एक से दूसरी जगह भ्रमण करता रहता है। यह सामान्य प्रक्रिया है। ग्रेटर नोएडा से उड़कर यह जोड़ा दूसरी जगह चला जाएगा। इसकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
- पीके श्रीवास्तव, प्रभागीय वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed