फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The nurse administered expired glucose to the pregnant woman, her condition worsened.

Lucknow: प्रसूता को नर्स ने चढ़ाया एक्सपायर ग्लूकोज... हालत बिगड़ी, महिला के मुंह से निकलने लगा था झाग

Mon, 27 Oct 2025 09:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 27 Oct 2025 09:34 PM IST
सार

महिला के मुंह से झाग निकलते देख परिजन घबरा गए और शोर मचाने लगे। आनन-फानन में स्टाफ ने इंजेक्शन लगाया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता को एंबुलेंस से क्वीन मेरी अस्पताल में शिफ्ट कराया।

विज्ञापन
The nurse administered expired glucose to the pregnant woman, her condition worsened.
एक्सपायरी ग्लूकोज की बोतल एवं सीएचसी में जांच के लिए पहुंची टीम।  - फोटो : संवाद

विस्तार

काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता को नर्स ने एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल लगा दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया, जिसके बाद प्रसूता को क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। सीएमओ का कहना है कि कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


काकोरी के नरौना गांव निवासी काजोल को प्रसव के लिए सीएचसी में परिजनों ने भर्ती कराया था। शनिवार सुबह 11 बजे गर्भवती का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था। उसने बेटे को जन्म दिया था। ऑपरेशन के बाद प्रसूता को वार्ड में भर्ती रखा गया था। जेठ नीरज श्रीवास्तव के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे प्रसूता की अचानक हालत बिगड़ने लगी तो देखा गया कि उसे एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। मुंह से झाग निकलते देख परिजन घबरा गए और शोर मचाने लगे। आनन-फानन में स्टाफ ने इंजेक्शन लगाया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता को एंबुलेंस से क्वीन मेरी अस्पताल में शिफ्ट कराया। यहां इलाज के बाद प्रसूता की हालत खतरे से बाहर हुई।
विज्ञापन

 

काजोल के जेठ नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड में भर्ती अन्य तीन मरीजों को भी एक्सपायरी ग्लूकोज की बाेतल लगाई जा रही थी। उनके परिजनों को जानकारी हुई तो वह भी हंगामा करने लगे। लापरवाही से गुस्साए परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। मामले की जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दी गई। अधीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी मिश्रा ने बताया प्रसूता को एक्सपायरी ग्लूकोज की बोतल चढ़ी थी, लेकिन अन्य मरीजों को नहीं चढ़ी थी। बताया मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव व डॉ. ज्योति को जांच सौंपी गई है। कमेटी ने रविवार सुबह सीएचसी पहुंचकर ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स शांति, डॉ. सोमा जैन और रात्रि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अरविंद के बयान दर्ज किए। कमेटी पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करके सीएमओ को सौंपेगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित डॉक्टर व नर्स के खिलाफ कार्रवाई होगी। पीड़िता के जेठ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
 

स्टोर प्रभारी से लेकर नर्स तक की लापरवाही
सीएचसी के दवा स्टोर प्रभारी से लेकर नर्स की लापरवाही सामने आई है। नजदीकी एक्सपायरी डेट की दवा स्टोर प्रभारी को जारी करते वक्त आगाह करना चाहिए ताकि समय रहते ही उसे प्रयोग में लाया जा सके। स्टोर प्रभारी ने ऐसा नहीं किया। नर्स ने भी बिना जांच पड़ताल किए एक्सपायरी ग्लूकोज की बोतल लगा दी। जांच के दौरान पता चला कि स्टाफ के जरिये एक से दो माह की दवाओं का स्टाक स्टोर से एक साथ लिया जाता है, जिसमें एक्सपायरी की जांच तक नहीं की जाती है।

नर्स ने मांगी माफी, वीडियो हुआ वायरल
एक्सपायरी ग्लूकोज प्रसूता को चढ़ने के बाद जब भेद खुला तो नर्स ने परिजनों से माफी मांगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। नर्स ने वीडियो में अपनी गलती स्वीकार की है, हालांकि माफी मांगने के बाद भी मरीज के परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।



सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ाने मामले में जिन भी लोगों की लापरवाही सामने आएगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। स्टोर प्रभारी से लेकर संबंधित डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं।

एक्सपायरी ग्लूकोज की बोतल एवं सीएचसी में जांच के लिए पहुंची टीम। 

एक्सपायरी ग्लूकोज की बोतल एवं सीएचसी में जांच के लिए पहुंची टीम। - फोटो : संवाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed