{"_id":"6acb81d7d992c721ab063284","slug":"the-new-class-9-social-science-book-noida-news-c-1-noi1095-4820992-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नौवीं की नई सोशल साइंस बुक के लिए करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नौवीं की नई सोशल साइंस बुक के लिए करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन
- बड़ी दुकानों पर उपलब्ध, स्कूलों में आधे विद्यार्थियों तक पहुंची किताब
- पहले स्कूलों की किताब की जा रही सप्लाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा नौ की सोशल साइंस की दूसरी किताब जारी होने के बाद भी छात्रों को इसे पाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किताब बाजार में आ चुकी है, लेकिन शहर की हर बुक शॉप पर इसकी उपलब्धता नहीं है। कुछ बड़ी दुकानों पर ही स्टॉक पहुंचा है, जबकि कई छोटे विक्रेताओं के पास अभी तक किताब नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में अभिभावकों को किताब खरीदने के लिए दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
स्कूलों में भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। कई स्कूलों में अभी करीब आधे छात्रों के पास ही सोशल साइंस का दूसरा पार्ट उपलब्ध हो पाया है। हालांकि शिक्षकों का कहना है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं हाल ही में समाप्त हुई हैं और पाठ्यक्रम में अभी किताब का पहला अध्याय ही शुरू कराया गया है। इसलिए छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी विद्यार्थियों को किताब मिल जाएगी।
छोटे विक्रेताओं के पास नहीं स्टॉक
सेक्टर-18 स्थित डेल्टा बुक शॉप पर एनसीईआरटी की सोशल साइंस का दूसरा पार्ट उपलब्ध है। वहीं सेक्टर-22 स्थित बुकलैंड के प्रबंधक नीरज भार्गव ने बताया कि किताब बाजार में आ गई है, लेकिन सभी दुकानदारों के पास इसका स्टॉक नहीं है। उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी की किताबों में मार्जिन कम होने के कारण कुछ दुकानदार इन्हें सीमित मात्रा में रखते हैं।
विज्ञापन
पुरानी कक्षाओं की किताबें भी अब खरीदी जा रहीं
बुकलैंड के प्रबंधक ने बताया कि सिर्फ नौवीं की सोशल साइंस की किताब को लेकर ही छात्र परेशान नहीं हैं। कक्षा आठ की किताबें भी अभी खरीदी जा रही हैं, जबकि ये किताबें काफी समय पहले बाजार में उपलब्ध हो चुकी थीं। कई अभिभावक सत्र शुरू होने के बाद धीरे-धीरे किताबें खरीद रहे हैं।
अभी पहले अध्याय की पढ़ाई शुरू
महामाया बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका पूनम ने बताया कि सोशल साइंस की दूसरी किताब बाजार में उपलब्ध है, लेकिन अभी स्टॉक कम है। कक्षा में कुछ छात्रों के पास ही किताब पहुंची है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के बाद अभी पहला अध्याय ही शुरू कराया गया है, इसलिए किताब मिलने में देरी से पढ़ाई पर बड़ा असर नहीं पड़ा है। पहले बुक स्टोर की ओर से स्कूलों को किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं, इस वजह से भी सभी मार्केट में किताबें उपलब्ध नहीं हैं।