फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The names of ruling party MLAs are on the road plaques, the opposition is ignored.

Noida News: सड़कों के शिलापट पर सत्ता पक्ष के विधायकों के नाम, विपक्ष की अनदेखी

Fri, 19 Sep 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The names of ruling party MLAs are on the road plaques, the opposition is ignored.
दिशा की बैठक लेते जौनपुर सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाह, बगल में बैठे जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण। स - फोटो : बीएंडबी एवं होमस्टे नीति संगोष्ठी का उद्घाटन करते नगर विधायक व अन्य
जौनपुर। दिशा की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सत्ता व विपक्ष को लेकर कई बिंदुओं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इस दौरान सरकारी सड़कों पर केवल सत्ता पक्ष के विधायकों के नाम लिखने के आरोप लगाए गए जबकि विपक्षी विधायकों को दरकिनार करने का आरोप लगाया गया। साथ ही किसानों को समय से यूरिया और बीज उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव ने सरकार की तरफ से बनवाई जाने वाली सड़क पर केवल सत्ता पक्ष के विधायक शाहगंज, बदलापुर, सदर के क्षेत्र में नाम अंकित किए जाने का मामला उठाया तो सत्ता पक्ष के विधायकों ने नियमों का हवाला दिया। इस परमुंगराबादशाहपुर के सपा विधायक ने शासनादेश का पत्र दिखाया। इसके बाद सहमति बनी कि आगे से ऐसा नहीं होगा। वहीं अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी द्वारा शिलापट्ट लगाए जाने संबंधी गलत सूचना दिए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने टोल प्लाजा पर लोगों से बदसलूकी और अवैध रूप से बैरियर लगाकर पैसे वसूले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने टोल प्लाजा की परिधि में आने वाले 20 किमी के भीतर के लोगों से भी पैसे लिए जाने की शिकायत होने पर एनएचएआई के अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि एनएचएआई के अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसे काम हो रहे हैं। सुधार न होने पर भविष्य में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने निर्देशित किया कि सभी ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यों की मजदूरी का समय से भुगतान कराना जाना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि विकास खंड स्तर पर मनरेगा के कार्यों में भुगतान से संबंधित शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मनरेगा के बजट से बनाए जा रहे अन्नपूर्णा भवनों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव अनिवार्य रूप से लेकर ही निर्माण कार्य कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत की तरफ से बनवाई गई ऐसी सड़कें जिनकी 8 साल से मरम्मत नहीं हुई है उनकी मरम्मत के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराकर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाने के लिए हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। जौनपुर सांसद ने जिला अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण, डॉक्टरों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख उचित तरीके से सुव्यवस्थित किए जाएं। मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाना चाहिए। सीएचसी मछलीशहर की बाउंड्रीवॉल ठीक कराने और ट्रॉमा सेंटर हौज में खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद में एमआरआई मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने का भी निर्देश दिया। जनपद में निर्माणाधीन पुल का काम समय से पूरा कराने की हिदायत दी। बैठक की सह अध्यक्ष व सपा सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज व भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी रहीं। इस दौरान सुभासपा के विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, निषाद पार्टी के विधायक शाहगंज रमेश सिंह, सपा के केराकत विधायक तूफानी सरोज, सपा के मल्हनी विधायक लकी यादव, सपा के मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, अपना दल एस के मड़ियाहूं विधायक डाॅ.आरके पटेल, सपा की मछलीशहर विधायक डाॅ.रागिनी सोनकर, भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह, चेयरमैन नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ ध्रुव खाड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed