फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The MLA released a quintal of baby fish into the check dam.

Noida News: विधायक ने चेकडैम में छोड़ा एक क्विंटल मछली का बच्चा

Sat, 29 Nov 2025 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The MLA released a quintal of baby fish into the check dam.
क्षेत्र के सीर गांव के पास बलुही नदी पर बने चेकडैम में शुक्रवार को मड़ियाहूं के अपना दल एस विधायक डॉ. आरके पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ एक क्विंटल मछली का बच्चा छोड़ा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बसुही नदी के समीप कई गांवों में रहने वाले लोग अब मछली के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बपुही नदी पर बने सभी चेकडैमों में भविष्य में मछली के बच्चे छोड़े जाएंगे। इससे क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों की आजीविका के नए साधन विकसित होंगे। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। मछली छोड़ने की प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। विधायक के साथ जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, डॉ. सुनीता वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, चंद्रशेखर पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, रवि गुप्ता, नवदीप पटेल, दया पटेल, रंजीत पटेल, पंकज केसरी, सुनील पटेल, बचाऊ पटेल, सभाजीत पटेल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article