तावडू। सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय सिंह ने बुधवार को गांव पचगावा, बुराका, गवारका, भाजलाका, चीला, छारोड़ा, चिलावली, सिलखो, नानुका, मंडारका, बावला, काँगरका, भोगीपुर, सुबासेडी, रानियाकी और सेवका आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक संजय सिंह ने गांवों में बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 अक्तूूबर को सोहना विधानसभा के गांव सिमथला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विधायक ने ग्रामीणों को 23 अक्तूबर को सिरमथला में महाराणा प्रताप के प्रतिमा अनावरण समारोह में आने का न्योता दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंग।े उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिमथला की रैली में तावडू के विकास को नया आयाम देंगे। इस मौके पर तावडू भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रधान, सीएम विंडो एमिनेंट सिटीजन राजेंद्र यादव उर्फ लालाजी, ब्लॉक समिति चेयरमैन नरेश यादव और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।