{"_id":"6269a72148cc7238ae27a14b","slug":"the-miscreant-who-robbed-the-moving-auto-was-shot-in-the-encounter-noida-news-noi645374968","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ऑटो में लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते ऑटो में लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश।
- फोटो : Grnoida
ऑटो में लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली
ग्रेटर नोएडा। पिछले वर्ष दिसंबर में परी चौक स्थित चौकी से कुछ ही दूरी पर ऑटो से जा रहे इंजीनियर से मोबाइल लूटने वाले बदमाशों की एटीएस गोलचक्कर के पास पुलिस मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश दीपक घायल हो गया, जबकि उसका साथी बंटी भाग निकला। दीपक के कब्जे से तमंचा, बाइक व लूट के तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात सूरजपुर निवासी गिरोह के बदमाश मोनू जोगी और कपिल को समरविल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से लूट के दो मोबाइल मिले हैं। वहीं, सूचना मिली कि इनके दो साथी दीपक और बंटी बुधवार शाम एटीएस गोलचक्कर के पास वारदात करने वाले हैं। इस पर बीटा-2 पुलिस ने घेराबंदी की तो दीपक ने टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दीपक घायल हो गया। गिरोह ने 2 अप्रैल को भी अल्फा सर्विस रोड पर एक व्यक्ति से मोबाइल लूटा था। गिरोह काफी समय से वारदात कर रहा था।
मोबाइल लूट में सड़क पर घिसटकर घायल हुआ था इंजीनियर
30 दिसंबर 2021 की रात ओप्पो कंपनी का इंजीनियर आकाश परी चौक के पास ऑटो से जा रहा था। ऑटो में बैठा वह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी बाइक पर आए बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। बदमाशों ने मोबाइल छीनने में आकाश को ही बाहर खींच लिया। सड़क पर गिरने से इंजीनियर के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके सिर में 20 टांके आए थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पहले चौकी प्रभारी फिर कोतवाली प्रभारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया।