फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The man who murdered an elderly doctor for robbery arrested

Noida News: डकैती के लिए बुजुर्ग डाॅक्टर की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2024 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
The man who murdered an elderly doctor for robbery arrested
नेपाल सीमा से 1600 किलोमीटर तक पीछाकर आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

फरार रहने के दौरान आठ मोबाइल फोन और 20 सिम बदले


अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली।
मई में जंगपुरा में लूट के लिए हुई बुजुर्ग डॉक्टर की हत्या के मास्टरमाइंड नेपाल निवासी विष्णु स्वरूप शाही को क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फरार रहने के दौरान पुलिस से बचने के लिए आठ मोबाइल व 20 सिम कार्ड बदले थे। पुलिस ने उसे करीब 1,600 किलोमीटर तक पीछाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसने छह बार नाम बदला था। इस दौरान वह फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करता था। उसके पास से विष्णु, शक्ति साई, सत्य साई, सूर्य प्रकाश, गगन ओली और कृष्णा नाम के कागजात मिले हैं।



डीसीपी संजय कुमार सेन के अनुसार, 10 मई को शाम 6:50 बजे डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल (63) का शव जंगपुरा स्थित घर की रसोई में मिला था। वे पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस ने डकैती और हत्या की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने घरेलू सहायिका बसंती और आकाश व हिमांशु जोशी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन विष्णु व चार साथी फरार थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसीपी रमेश चंद्र लांबा व इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच में आरोपी के कुछ पुराने मोबाइल नंबर के सीडीआर का विश्लेषण किया गया। इसमें कुछ सक्रिय मोबाइल नंबर मिले। इस दौरान पता चला कि आरोपी हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर स्थित सुकेत घाटी में है और नेपाल भागने की फिराक में है। पुलिस हिमाचल प्रदेश पहुंची तो आरोपी देहरादून भाग गया। टीम वहां पहुंची तो पता चला कि वह भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा के लिए बस में बैठा था। टीम ने पीछा शुरू किया और उसे शनिवार सुबह बनबसा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




नकदी और आभूषण होने की दी थी जानकारी

विष्णु से पूछताछ में पता चला कि डाॅक्टर के घरेलू सहायक ने उसे बताया था कि घर में भारी नकदी और आभूषण है। ऐसे में उसने नेपाली नागरिक भीम जोरा व अन्य के साथ डकैती की साजिश रची। वारदात से पहले घर की रेकी भी की गई। लूटी गई रकम से उसे 40,000 रुपये और 13 ग्राम सोना मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed