{"_id":"68f8fe804ebe9decd7024d2a","slug":"the-lieutenant-governor-asked-to-complete-all-the-arrangements-noida-news-c-340-1-del1011-109409-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उपराज्यपाल ने सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उपराज्यपाल ने सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए कहा
विज्ञापन
छठ महापर्व के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ महापर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर उपराज्यपाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान यमुना तट और अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण और सुचारू हों। कोई भी व्रती या श्रद्धालु असुविधा का सामना न करे और सभी विभाग निर्धारित कार्य समय के भीतर करें। बैठक में तय किया गया कि सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस और सफाई स्टाफ तैनात रहेाग। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, फायर सर्विस और आपातकालीन सेवाओं को भी पूर्ण रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए गए।