फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The internal committee may submit the investigation report on the suicide case of a BDS student today

Noida News: बीडीएस छात्रा के आत्महत्या के मामले की आज जांच रिपोर्ट सौंप सकती है आंतरिक समिति

Sun, 27 Jul 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
The internal committee may submit the investigation report on the suicide case of a BDS student today
बीडीएस छात्रा के आत्महत्या के मामले की आज जांच रिपोर्ट सौंप सकती है आंतरिक समिति
विज्ञापन

शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा के आत्महत्या करने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा के आत्महत्या करने के मामले की जांच कर रही विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति आज अपनी जांच रिपोर्ट सौंप सकती है। रिपोर्ट को पुलिस और परिजनों के साथ भी साझा किया जाएगा।
जांच रिपोर्ट आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से कई अन्य कर्मचारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया जा सकता है। गुरुग्राम निवासी छात्रा ज्योति शर्मा ने 18 जुलाई को छात्रावास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा ने सुसाइड नोट में सहायक और एसोसिएट प्रोफेसर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता रमेश जांगड़ा ने मामले में डेंटल साइंस विभाग के डीन प्रो. (डॉ.) एम. सिद्धार्थ, विभागाध्यक्ष (एचओडी) प्रो. डॉ. आशीष चौधरी, प्रो. डॉ. अनुराग, एसोसिएट प्रो. डॉ. महिंदर सिंह चौहान, सहायक प्रो. डॉ सुरभी, सहायक प्रो. डॉ. शैरी वशिष्ठ पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में शैरी वशिष्ठ और महिंदर सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी डीन, प्रोफेसरों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जांच के लिए पांच सदस्यों की टीम बनाई थी, जिसे पांच दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपनी थी। जांच समिति का समय बीते बृहस्पतिवार को बीत चुका है। लेकिन परिजन के नहीं आने के कारण और जेल में बंद प्रोफेसरों के बयान में हुई देरी के कारण समय से रिपोर्ट सौंपी नहीं जा सकी। जांच रिपोर्ट के कारण ही पुलिस को विश्वविद्यालय के आंतरिक दस्तावेजों की जांच करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण पुलिस को भी आंतरिक जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। एसीपी विवेक रंजन राय का कहना है कि उम्मीद है कि आज विश्वविद्यालय की जांच रिपोर्ट आ सकती है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बीडीएस विभाग को सील किया गया था, लेकिन आज होने वाली परीक्षा को देखते हुए तीन दिन पूर्व सील हटा ली गई थी। आज होने वाली परीक्षा को देखते हुए कई छात्र भी हॉस्टल पहुंच गए। घटना के बाद परीक्षा स्थगित होने से छात्र अपने घर चले गए थे। वहीं घटना के बाद यह पहला मौका होगा कि जब कक्षा में अन्य छात्र और शिक्षक एक दूसरे से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरी और सुसाइड नोट की लेखनी का होगा मिलान
छात्रा के आत्महत्या के बाद पुलिस को छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट के अलावा एक डायरी, मोबाइल, लैपटॉप व कुछ अन्य दस्तावेज भी मिले थे। पुलिस ने इन्हें सील कर दिया था। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सील किए गए मोबाइल, लैपटॉप और डायरी की जांच की जाएगी। सुसाइड नोट और डायरी को फॅरेंसिक लैब भेजा जाएगा। छात्रा के भाई को मोबाइल और लैपटॉप का पासवर्ड पता है। मोबाइल और लैपटॉप का पासवर्ड बताने के लिए आज छात्रा के परिजन थाने पहुंचेंगे। पुलिस परिवार के सामने व्हाट्सएप और लैपटॉप का डाटा खंगालेगी। डायरी का भी अध्ययन किया जाएगा। घटना से जुड़े कुछ साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed