{"_id":"5e0ba8ca8ebc3e8817372e73","slug":"the-inspector-suspended-for-taking-bribe-grnoida-news-noi4828208160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोप में दारोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने के आरोप में दारोगा निलंबित
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में दारोगा निलंबित
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परी चौक चौकी पर तैनात रहे दारोगा अनद कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दारोगा का रिश्वत लेने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दारोगा ने एक व्यक्ति से पहले 5 हजार रुपये की मांग की थी और बाद में 3 हजार रुपये बतौर रिश्वत ली थी। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने जांच एसपी देहात को सौंपी थी।
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से जुनैदपुर गांव के रहने वाले अमित नागर को मारपीट के मामले में कोर्ट से नोटिस जारी हुआ था। दारोगा अनद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने नोटिस के बाबत अमित को परी चौक चौकी बुलाया और तीन हजार रुपये की रिश्वत ली। आरोप है कि दारोगा ने अमित को फोन कर कहा कि यह बात किसी को नहीं बताना। यदि कोई उससे कुछ पूछे तो कह देना कि पुलिस उसके घर आई थी और पूछताछ कर चली गई। दारोगा के बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तब एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए अनद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था। सीओ प्रथम तनु उपाध्याय ने बताया कि जांच के बाद दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।