फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The increasing number of incidents has terrified

Noida News: बढ़ती वारदातों से जगतपुरी कॉलोनी के लोग खौफजदा

Sun, 12 Oct 2025 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
The increasing number of incidents has terrified
-संवाद कार्यक्रम में बोले लोग, एक घंटे की जगह सिर्फ 30 मिनट हो रही पानी की सप्लाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा की जगतपुरी कॉलोनी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां दिन हो या रात, जगतपुरी कॉलोनी में चोर और झपटमार बेखौफ घूम रहे हैं। कभी घरों से सामान गायब, तो कभी राह चलते लोगों के मोबाइल और चेन झपट लेते हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कॉलोनी में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है, लेकिन नगर निगम की ओर से फॉगिंग नहीं की जा रही है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

रविवार को हुए संवाद कार्यक्रम में वेद प्रकाश सैनी, मुरारी लाल सक्सेना, योगेश कौशिक, राजीव शर्मा, कमल चौहान, विमल गुप्ता, विक्रम मिश्रा व अन्य लोगों ने बताया कि जगतपुरी कॉलोनी में चोरी की घटनाओं के बाद, जब लोग पुलिस से शिकायत करते हैं, तो पुलिसकर्मी पीड़ित को ही शिकायत न करने की सलाह देकर मामला टाल देते हैं। विधायक और निगम पार्षद के फंड से कॉलोनी की सभी 11 गलियों की सड़कें बननी थीं, लेकिन अब तक कुछ ही गलियों की मरम्मत की गई है, जबकि बाकी सड़कों की हालत बदतर बनी हुई है। जलापूर्ति की स्थिति भी बेहद खराब है। कई इलाकों में रात करीब 11:30 बजे पानी आता है, जबकि कुछ जगहों पर पानी आता ही नहीं। ऐसे में लोग पानी खरीदकर पीने मजबूर हैं।
विज्ञापन

-------
लोगों से बातचीत
मंडोली रोड पर ई-रिक्शा का अतिक्रमण होने से नत्थू कॉलोनी से शाहदरा तक जाम लगा रहता है। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। - विमल गुप्ता, संगठन सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन


--
जीटीबी चौक पर चल रहा मोहल्ला क्लीनिक 15 दिन पहले बंद हो गया। ऐसे में बच्चे और बुजुर्गों को दवा नहीं मिल रही है।
- वेद प्रकाश सैनी, अध्यक्ष
--
नगर निगम के कर्मचारी कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के किनारे कई जगहों से कूड़ा लाकर डाल देते हैं। ऐसे में आसपास के लोगों दुर्गंध से परेशान है। साथ ही आवाजाही में परेशानी होती है।
- राजीव शर्मा, महासचिव
--
नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास में पानी गिरता रहता है। ऐसे में पानी भर जाने से कई लोग गिर कर चोटिल हो जाते हैं।
- कमल चौहान, सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article