फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The girl accused the injured youth of misbehavior.

Noida News: युवती ने घायल युवक पर लगाए बदसलूकी के आरोप

Fri, 19 Sep 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
The girl accused the injured youth of misbehavior.
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जिम से लौट रहे युवक लोकेश के साथ मारपीट के मामले में युवती ने लोकेश पर ही बदसलूकी का आरोप लगाया है। आरोप है कि लोकेश ने अपने साथियों रकम, दीपांशु और आशीष के साथ मिलकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसी दौरान सचिन व उसके दोस्त बचाव के लिए आए थे। युवती ने इस संबंध में पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रोव्यो टेको सिटी सोसायटी निवासी लोकेश ने 11 सितंबर की रात शिकायत दी थी कि जब वह जिम से लौट रहा था। तभी निंबस सोसायटी की मार्केट के पास 10-12 युवक उससे गाली-गलौज करने लगे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लोकेश ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सोसाइटी गेट पर पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले में बाविंदर, भारत और सचिन नामक युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब युवती की शिकायत के बाद पुलिस मामले की दोबारा जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed