{"_id":"6a92ee76dcb8dce3000dba6e","slug":"the-first-list-of-examination-centres-will-be-released-on-september-21-noida-news-c-23-1-lko1064-104531-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 21 सितंबर को होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 21 सितंबर को होगी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। वर्ष 2027 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जिले के 175 से अधिक विद्यालयों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। इन विद्यालयों में परीक्षा संबंधी जरूरी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है।
भौतिक सत्यापन के दौरान विद्यालयों में मुख्य गेट, परीक्षा कक्ष, मैदान, शौचालय, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। परीक्षा की पारदर्शिता और नकल पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी देखी गई। जांच के बाद संबंधित रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज को भेज दी गई है। अब बोर्ड की ओर से 21 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। सूची जारी होने के बाद विद्यालयों और संबंधित पक्षों को 28 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 29 अक्तूबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने और परीक्षा को नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां तेज होंगी।