फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindon water level rises; water enters houses built along the banks.

Noida News: हिंडन का जलस्तर बढ़ा, किनारे पर बने घरों में घुसा पानी

Sat, 29 Aug 2026 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Hindon water level rises; water enters houses built along the banks.
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा ​स्थित हिंडन में बढे जलस्तर के कारण डूबी सड़क को पार करते बाइ्रकसवार। आ
- शनिवार शाम 4 बजे गाजियाबाद बैराज पर डाउनस्ट्रीम 200 मीटर रहा जलस्तर
विज्ञापन

- बैराज से छोड़ा जा रहा 5240 क्यूसेक पानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हिंडन का जलस्तर फिर बढ़ गया है। शनिवार को जलस्तर डाउनस्ट्रीम 200 मीटर पहुंच गया। इसके साथ ही हिंडन के किनारे पर बने घरों तक पानी पहुंच गया है। जल स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि अगर जलस्तर बढ़ता है तो डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग घरों को छोड़कर बाहर निकलना होगा।



गाजियाबाद बैराज पर जलस्तर बढ़ने के कारण लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को गाजियाबाद बैराज से 5240 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिसने गौतमबुद्ध नगर में हिंडन का जलस्तर बढ़ा दिया है। शनिवार सुबह तक जलस्तर बढ़ा जो शाम तक स्थिर बना हुआ है। हैबतपुर और चक युसूफपुर शाहबेरी व अन्य गांव के डूब क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने पर किनारे पर बने घरों में पानी घुस गया। प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मुनादी शुरू कराई। अफसरों ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में हैं। अगर जल स्तर बढ़ता है तो घरों को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन




0120-2978231 व 0120-2978231 पर फोन कर मांगें मदद



एसडीएम दादरी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि हालात अभी सामान्य है। सुबह से पानी नहीं बढ़ा है। अगर किसी को समस्या हो तो वो तत्काल उसकी सूचना दे सकते है। उनकी मदद की जाएगी। कंट्रोल रूम नंबर 0120-2978231 व 0120-2978231 पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं या मदद मांग सकते हैं। टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं। अगर जल स्तर बढ़ता है तो फिर घरों को खाली कराया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा स्थित हिंडन में बढे जलस्तर के कारण डूबी सड़क को पार करते बाइ्रकसवार। आ

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा स्थित हिंडन में बढे जलस्तर के कारण डूबी सड़क को पार करते बाइ्रकसवार। आ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed