{"_id":"69c7e321b2edcf74dc052a20","slug":"the-film-festival-screened-19-films-in-12-categories-noida-news-c-23-1-lko1064-91046-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फिल्म महोत्सव में 12 श्रेणियों में दिखाई 19 फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फिल्म महोत्सव में 12 श्रेणियों में दिखाई 19 फिल्में
विज्ञापन
फोटो
ग्रेटर नोएडा। जीबीयू में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी ) की ओर से चल रहा 27वां यूजीसी शैक्षिक फिल्म शनिवार को समाप्त हो गया। साल 1988 से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में इस साल 12 विभिन्न श्रेणियों में 19 फिल्में दिखाईं गईं। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षाविदों, तकनीकी विशेषज्ञों और फिल्म निर्माताओं को 1,00,000 तक का नकद पुरस्कार, स्क्रीनिंग प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. मन्हास ने कहा कि फिल्म जैसे प्रभावशाली माध्यम के जरिए शैक्षिक सामग्री प्रस्तुत करना ज्ञान के प्रसार का सशक्त तरीका है।
वहीं, प्रो. मनोज कुमार धर ने कहा कि फिल्म के माध्यम से कही गई कहानियां दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। यह माध्यम भावनाओं को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करने की क्षमता रखता है। इस मौके पर कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, प्रो. परीक्षत सिंह, प्रो. मनोज कुमार धर, प्रो. माधव गोविंद आदि मौजूद रहे।