फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The female friend made the entrepreneur's photos and videos viral

Noida News: महिला मित्र ने उद्यमी के फोटो-वीडियो किए वायरल

Mon, 01 Sep 2025 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
The female friend made the entrepreneur's photos and videos viral
महिला मित्र ने उद्यमी के फोटो-वीडियो किए वायरल
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में रहने वाले उद्यमी की महिला मित्र ने अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़ित की तरफ से कोतवाली सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला अब ब्लैकमेल कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रही है।

पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की है कि 28 अगस्त की रात को वह अपनी महिला मित्र से मिलने उसके फ्लैट पर गया था। उसकी महिला मित्र ने खाने में कुछ मिलाकर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इस दौरान महिला ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ऑफिस के व्हाट्सएप और जीमेल पर डाल दिया। पीड़ित का आरोप है कि महिला ने कंपनी के नाम पर पैसे उधार लिए हुए हैं। कंपनी से भी लोन लिया हुआ है। कंपनी का लोन न चुकाने तथा पैसे वापस न किए जाने को लेकर ही महिला ने षड्यंत्र के तहत उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींचकर वायरल किया है। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायतकर्ता और महिला पूर्व से परिचित हैं। दोनों एक कंपनी में पार्टनर भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed