फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The farmers demonstrated at the pump house

पंप हाउस पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Nov 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The farmers demonstrated at the pump house
नगीना। रनियाला पटाकपुर में 40 वर्ष पहले बने पंप हाउस पर पानी खींचने के लिए लगाई गई मोटरें खराब होने के कारण नहरें सूखी हुई है। जिसके कारण किसानों की खेती का काम अधूरा पड़ा है। इसको लेकर नाराज कई गांवों के किसानों ने शुक्रवार को पंप हाउस पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि तीन में से दो मोटर फिलहाल खराब पड़ी हुई है। लंबे समय से मोटरों को बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। मरोड़ा गांव के पूर्व सरपंच इलियास खान, मुख्तियार, शहीद, अब्दुल वहीद, शौकत आदि ने बताया कि 40 वर्ष पहले पंप हाउस बना था, तब पानी खींचने के लिए मोटरें लगाई गई थीं, जिन्हें नहीं बदला गया है। जो कुछ घंटे चलने के बाद गर्म होकर बंद हो जाती हैं। जिससे खानपुर घाटी, मोहलाका, बसई खांजादा, झिमरावट, मरोड़ा, पुतली, हैबितका, जलालपुर फिरोजपुर आदि गांवों तक पानी नहरों में नहीं पहुंच रहा है। जिन किसानों ने बिजाई कर दी है उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं विधायक मम्मन खान ने बताया कि विधानसभा की कमेटी ने मोटरें बदलने की बात मंजूर की थी लेकिन बदली नहीं गई हैं। किसानों की परेशानी दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed