फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The family is not satisfied with the investigation, met the police commissioner

Noida News: जांच से संतुष्ट नहीं परिजन, पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

Thu, 07 Aug 2025 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
The family is not satisfied with the investigation, met the police commissioner
जांच से संतुष्ट नहीं परिजन, पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात
विज्ञापन

शारदा विश्वविद्यालय में छात्रा ज्योति शर्मा के आत्महत्या करने का मामला
परिजनों ने छह में से एक आरोपी को निलंबित नहीं करने पर उठाया सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को परिजनों ने नोएडा में पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। परिजनों ने केस के जांच अधिकारी को बदलने की मांग की है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।
परिजनों ने कहा कि छह में से एक आरोपी को निलंबित नहीं किया गया है, जो अभी भी विश्वविद्यालय आ रहा है। पुलिस कमिश्नर ने जल्द न्याय का भरोसा दिया है और जांच के संबंध में डीसीपी से मिलने को बोला है। बतादें कि शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा ज्योति शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में छात्रा ने प्रोफेसरों पर उत्पीड़न और अपमान करने का आरोप लगाया था। उसके बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने प्रोफेसर समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भी 5 प्रोफेसरों को निलंबित कर आंतरिक कमेटी गठित कर दी थी। करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन जांच अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

इससे परेशान परिजन बृहस्पतिवार को नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मिलने पहुंचे। पिता रमेश जांगड़ा ने बताया कि काफी देर बाद पुलिस कमिश्नर से मुलाकात हो सकी। उन्होंने केस के जांच अधिकारी को बदलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी। जहां पुलिस ने जांच रिपोर्ट दाखिल की थी, लेकिन वो अधूरी थी। कोर्ट ने पूरी जांच रिपोर्ट मांगी, जिस पर पुलिस ने 14 दिन का समय मांगा है। उनको फॉरेंसिक रिपोर्ट भी नहीं मिली है। वहीं शारदा विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार का कहना है कि प्रोफेसर को निलंबित करने का फैसला विश्वविद्यालय को करना है। छात्रों के हित को देखकर परीक्षा के लिए उनको बुलाया गया है। आंतरिक कमेटी की जांच पूरी हो गई है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बिना उसको सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद टाली गई बीडीएस की परीक्षा शुरू
शारदा विश्वविद्यालय में छात्रा ज्योति शर्मा के आत्महत्या करने की घटना के बाद बीडीएस की परीक्षा को टाल दिया गया था। अब करीब 20 दिन बाद परीक्षा आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि विभाग के काफी प्रोफेसर नहीं हैं। छात्रों के हित में सभी से सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed