फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The drain going from Sector-62 to Mamura will be widened

Noida News: चौड़ा होगा सेक्टर-62 से ममूरा तक जाने वाला नाला

Wed, 23 Jul 2025 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
The drain going from Sector-62 to Mamura will be widened
-बारिश के बीच निरीक्षण पर निकले प्राधिकरण के सीईओ ने दिए निर्देश
विज्ञापन

-गंदगी व जलभराव पर ठेकेदार फर्म पर एक लाख का जुर्माना लगाया
-औद्योगिक सेक्टरों का जलभराव दूर करने को बनेगा सेक्टरवार प्लान

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 से ममूरा तक जाने वाला नाला चौड़ा होगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यही नहीं औद्योगिक सेक्टरों में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के निपटारे के लिए सेक्टर वार प्लान बनाने को कहा गया है। वहीं, सेक्टर-58 के प्लॉट-सी-29 के सामने गंदगी व जलभराव मिलने पर संबंधित ठेकेदार मैसर्स एसपी कांट्रेक्टर एंड सप्लायर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई।
तेज बारिश और जलभराव के बीच बुधवार सुबह नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी निरीक्षण को निकले। प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम सेक्टर-1 से 18 फिर सेक्टर-58, 62 और 63 पहुंचे। सीईओ ने खोड़ा के सामने की सड़क, सेक्टर-58 व 62 लेबर चौक के पास का जलभराव देखा। यह बात सामने आई कि यहां पर खोड़ा की तरफ से तेजी से पानी आता है। खोड़ा ऊंचाई पर है और दूसरी तरफ सेक्टर भी ऊंचे है। ऐसे में सड़क पर दोनों तरफ का पानी आ जाता है। मौके पर पानी निकलने के लिए बना नाला कम चौड़ा है इसलिए पानी उतनी तेजी से नहीं निकल पाता है। इसको देखते हुए सीईओ ने सेक्टर-62 से ममूरा तक जाने वाले नाले को चौड़ा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-58 के प्लॉट-सी-29 के सामने गंदगी व जलभराव मिलने पर संबंधित ठेकेदार मैसर्स एसपी कांट्रेक्टर एंड सप्लायर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई। सीईओ ने कहा कि औद्योगिक सेक्टरों में बिल्कुल भी जलभराव न हो इसके लिए अलग से हर सेक्टर के लिए योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

-------------

एसीईओ और ओएसडी ने भी देखे कई सेक्टर

सीईओ के निर्देश पर एसीईओ संजय खत्री और ओएसडी महेंद्र प्रसाद टीम के साथ अलग-अलग सेक्टर में निकले। इन लोगों ने रोड नंबर-6 सेक्टर, 55, 56, 57 से 63 सेक्टरों में जाकर हालात देखे। एसीईओ संजय खत्री व डीजीएम सिविल विजय रावल ने सेक्टर-56, 12, 22 और सिंचाई विभाग के नाले की स्थिति देखी। फिर अपनी रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वरिष्ठ प्रबंधकों की कार्यशैली पर जताया असंतोष
गंदगी व जलभराव पर बुधवार शाम को सभी विभागों की बैठक हुई। इस मौके पर जिन वरिष्ठ प्रबंधकों के क्षेत्र में अधिक जलभराव हुआ, उनकी कार्यशैली व तैयारी पर असंतोष जताया गया। सीईओ ने जलनिकासी बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा गया कि सेक्टर-60 की ओर से आने वाले नाले की मैपिंग कराते हुए कलवर्ट ठीक कराई जाए। सेक्टर-1 से 8, 55, 56, से 63 में बने कलवर्ट का लेवल नीचा है। इनका आईआईटी रुडकी से लेवल की जांच का परीक्षण कराकर रिपोर्ट तैयार करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed