फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The domestic help was robbed of her earrings by making her smell an intoxicating handkerchief.

Noida News: घरेलू सहायिका को नशीला रुमाल सुंघाकर कुंडल लूटे

Mon, 01 Jan 2024 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
The domestic help was robbed of her earrings by making her smell an intoxicating handkerchief.
घरेलू सहायिका को नशीला रुमाल सुंघाकर कुंडल लूटे
विज्ञापन

24 घंटे बाद पीड़िता को आया होश, सीसीटीवी में कैद हुए आराेपी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी सोसाइटी से काम कर लौट रही घरेलू सहायिका सुमन देवी को नशीला रुमाल सुंघाकर दो बदमाशों ने सोने के कुंडल लूट लिए। आरोपियों ने पीड़िता को ऑटो में मम्मी कहकर बैठाया और एकांत में ले जाकर वारदात अंजाम दी। आरोपी बेसुध हालत में सुमन को तिगरी गोलचक्कर के पास छोड़कर चले गए। सुमन को ले जाते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। घटना सात दिसंबर की है, लेकिन पुलिस ने मामले में अब रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से शामली निवासी विनोद कुमार ने बताया कि कई वर्षों से हैबतपुर में रहकर वाहन चलाते हैं और पत्नी सुमन घरेलू सहायिका है। सुमन गौड़ सिटी सोसाइटी के फ्लैट में काम करने गई थी। वहां से लौटने के दौरान दो आरोपी उसके साथ चलने लगे। कुछ दूर आगे जाकर आरोपी भी महिला के साथ ऑटो में बैठ गए। आरोपी सुमन को मम्मी कहकर बात करने लगे। आरोपियों ने बातों ही बातों में नशीला रुमाल सुंघा दिया। इससे सुमन बेसुध हो गई। आरोपियों ने तिगरी गोलचक्कर के पास सुमन को उतार लिया। इसके बाद सुमन को एक लकड़ी की टाल के पास ले गए और सोने के कुंडल उतारकर फरार हो गए। राहगीर ने बेसुध सुमन को हैबतपुर गांव पहुंचाया। 24 घंटे बाद होश आने पर सुमन ने पति को पूरी जानकारी दी। इसके बाद विनोद ने 112 नंबर पर कॉल की, लेकिन कई बार चौकी पर जाने के बाद अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में सक्रिय है गिरोह, ई-रिक्शा भी लूटा था
ग्रेनो वेस्ट में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। घरेलू सहायिका से कुंडल लूटने के बाद 16 दिसंबर को दो बदमाश ई-रिक्शा चालक विनोद को पहले ईटेड़ा गोलचक्कर तक ले गए। इसके बाद गाजियाबाद चलने की जिद की। आरोपियों ने चाय पिलाने के बहाने पीड़ित को नशीला रुमाल सुंघा दिया। इसके बाद ई-रिक्शा व नकदी आदि लूटकर फरार हो गए। नशे की हालत में विनोद को बदमाश गाजियाबाद ले गए और लूटने के बाद छोड़ दिया। आशंका है कि आरोपियों के तार गाजियाबाद से जुड़े हैं। आरोपी ग्रेनो वेस्ट में आकर वारदात कर फरार हो जाते हैं। इस कारण पुलिस गाजियाबाद आने जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी खंगाल रही है, लेकिन दोनों मामलों में पुलिस ने चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed