फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The DM directed that tubelights be installed in the classroom for the children's eyes.

Noida News: डीएम बोलीं, बच्चों की आंखों के लिए कक्षा में ट्यूबलाइट लगवाएं

Mon, 07 Sep 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
The DM directed that tubelights be installed in the classroom for the children's eyes.
ग्रेटर नोएडा के  प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर का औचक निरीक्षण करती जिला​धिकारी मेधा रूपम ।  स्रोत
फोटो
विज्ञापन


- बच्चों ने बेझिझक सुनाई गिनती, पढ़ी किताब तो खिल उठे चेहरे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कक्षा में अचानक जिलाधिकारी मेधा रूपम को अपने बीच देखकर बच्चे पहले थोड़े सहमे, लेकिन जब उन्होंने बच्चों से बातचीत शुरू की तो माहौल सहज हो गया। किसी ने गिनती सुनाई तो किसी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पहाड़े सुनाएं। किताब पढ़ने की बारी आई तो बच्चों ने भी बिना झिझक अपना पाठ जिलाधिकारी को सुनाया। प्राथमिक स्कूल मथुरापुर में सोमवार को जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान यह मानवीय तस्वीर देखने को मिली। जिलाधिकारी ने बच्चों की आंखों पर जोर न पड़े। इसके लिए कक्षा में ट्यूबलाइट लगवाने के लिए प्रधानाध्यापक व बीएसए से कहा। उन्होंने बच्चों से खेलों में अधिक प्रतिभाग करने के लिए कहा। बच्चे बोले की वह सब खेल खेलते हैं। कबड्डी सबसे अच्छा लगता है।


जिलाधिकारी ने बच्चों की कॉपियां भी देखीं। स्कूल का काम और गृहकार्य नियमित रूप से पूरा मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। उन्होंने निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास एवं स्क्रीन का उपयोग विषय की आवश्यकता एवं छात्रों की बेहतर समझ के लिए प्रभावी ढंग से किया जाए। प्रधानाध्यापक गजन भाटी ने बताया कि विद्यालय में 140 विद्यार्थियों में करीब 77 प्रतिशत बच्चे उपस्थित मिले। तीनों शिक्षक भी विद्यालय में मौजूद थे। कक्षाओं की अलमारियों में सामान व्यवस्थित मिलने के साथ शौचालय, मिड-डे मील और कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था से डीएम खुश हुईं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों की पढ़ाई को सहज और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाए। स्क्रीन का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार ही हो और अधिकतम व्हाइट बोर्ड का प्रयोग किया जाए। कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी रखने के निर्देश भी दिए, ताकि बच्चों की आंखों पर प्रतिकूल असर न पड़े। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed